{"_id":"6a345b22b18fcfde180fc744","slug":"30-complaints-were-received-at-the-camp-only-25-were-resolved-on-the-spot-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-156527-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: शिविर में आईं 30 शिकायतें, 25 काे ही माैके पर मिला समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: शिविर में आईं 30 शिकायतें, 25 काे ही माैके पर मिला समाधान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नए लघु सचिवालय में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में एक बार फिर फैमिली आईडी में आय संबंधी शिकायतें प्रमुखता से छाई रही। शिविर में पहुंचे अधिकांश लोग परिवार पहचान पत्र में दर्ज आय को ठीक करवाने और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंचे।
शिविर के दौरान करीब 30 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से 25 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। हालांकि कई फरियादी अपनी शिकायतों के निपटारे की उम्मीद लेकर घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन समयाभाव के कारण उनकी सुनवाई नहीं हो सकी। ऐसे लोगों को अब सोमवार को दोबारा शिविर में आने के लिए कहा गया है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने शिविर में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग अपनी शिकायतों की अद्यतन रिपोर्ट संबंधित पोर्टल पर अपलोड करें और उसकी प्रतिलिपि उपायुक्त कार्यालय को भी उपलब्ध कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने नागरिकों को प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया भी समझाई। उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसे ऑनलाइन ठीक कराया जा सकता है। साथ ही संपत्ति को स्वयं प्रमाणित करने की सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
शिविर में मौजूद पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने भी लोगों की शिकायतें सुनी। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न पुलिस थानों में क्रमवार जनता दरबार आयोजित किए जा रहे हैं ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। इसी कड़ी में शुक्रवार को पिहोवा थाना परिसर में खुला जनता दरबार लगाया जाएगा।