फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   27 students got admission in Stray vacancy round, Kurukshetra

स्ट्रे वैकेंसी राउंड में 27 विद्यार्थियों को मिला दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
27 students got admission in Stray vacancy round, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं संबंधित अन्य 12 कॉलेजों में बीएएमएस व बीएचएमएस की रिक्त 147 सीटों के लिए शुक्रवार को स्ट्रे वैकेंसी राउंड हुआ, जिसमें 27 विद्यार्थियों को मेरिट सूची के आधार पर दाखिला दिया गया। बाकी बची 120 सीटों पर दाखिला के लिए दूसरा स्ट्रे वैकेंसी राउंड 10 मई को आयोजित किया जाएगा।
ड्राफ्ट एंडकाउंसलिंग कमेटी के संयोजक डॉ. आशीष मेहता ने बताया कि श्रीकृष्णा आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं अस्पताल में कुल 60 सीटें है। मॉप अप राउंड के बाद मात्र दो सीटें रिक्त थी। स्ट्रे वैकेंसी राउंड के बाद सभी सीटें भरी जा चुकी हैं। इसके साथ ही खानपुर कलां मारू सिंह मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद की दो, रोहतक श्री बाबा मस्तनाथ आयुर्वेदिक कॉलेज की दो, गुरुग्राम फैकल्टी ऑफ इंडियन मेडिसिन सिस्टम एसजीटी विश्वविद्यालय की छह, बिलासपुर यमुनानगर लाल बहादुर शास्त्री महिला आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल चार, जगाधरी चौधरी देवीलाल आयुर्वेदिक कॉलेज दो, जींद गंगापुत्र आयुर्वेदिक कॉलेज दो, हिसार नेशनल कॉलेज ऑफ आयुर्वेद एवं अस्पताल तीन, रोहतक गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल तीन और चंडीगढ़ श्री धनवंतरी आयुर्वेदिक कॉलेज की रिक्त एक सीट आवंटित की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीएएमएस और बीएचएमएस में स्ट्रे वैकेंसी राउंड के बाद 120 सीटें रिक्त हैं। गुरुग्राम फैकल्टी ऑफ इंडियन मेडिसिन सिस्टम एसजीटी विश्वविद्यालय की छह सीटें, सिरसा आयु ज्योति आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल में 24, बिलासपुर यमुनानगर लाल बहादुर शास्त्री महिला आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल में 13, जींद गंगापुत्र आयुर्वेदिक कॉलेज में चार, हिसार नेशनल कॉलेज ऑफ आयुर्वेद एवं अस्पताल 16, चरखी दादरी भिवानी मुरारी लाल रसवासिया आयुर्वेदिक कॉलेजएवं अस्पताल में सात, रोहतक गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल में तीन, और बीएचएमएस के लिए जेआर किशन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 47 सीटें अभी खाली हैं। रिक्त सीटों के लिए दूसरा स्ट्रे वैकेंसी राउंड 10 मई को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed