{"_id":"630fc09594579c137a0d25e7","slug":"25-thousand-reward-on-those-who-fired-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1196509143","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग करने वालों पर 25 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग करने वालों पर 25 हजार का इनाम
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा फायरिंग करने का आरोपी। (फाइल फोटो)।
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। लाडवा के आईलेट्स सेंटर पर हुए गोलीकांड में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। अब पुलिस ने सेंटर पर फायरिंग करने वाले आरोपियों पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
उल्लेखनीय है कि 12 जुलाई को दो युवक बाइक सवार होकर सेंटर पर आए थे। इन दोनों ने सेंटर के बाहर खड़े होकर अंधाधुंध फायरिंग की थी। फायरिंग के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना लाडवा पुलिस ने थाना लाडवा में मामला दर्ज किया था। माले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा दो सौंपी गई थी, मगर अब तक इस मामले का खुलासा नहीं हो पाया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि जिला पुलिस ने लाडवा में एक आईलेट्स सेंटर में फायरिंग करने के आरोपी पर 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए व आरोपियों की तलाश के लिए आमजन से सहयोग के लिए आरोपियों पर 25 हजार रुपये के नकद इनाम की घोषणा की गई है। वहीं आरोपियों का सुराग देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।