फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   25 teachers did not get two months salary, Kurukshetra

25 अध्यापकों को नहीं मिला दो माह का वेतन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
25 teachers did not get two months salary, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल में अनुबंधित और पार्ट टाईम शिक्षकों को पिछले दो माह का मानदेय नहीं मिला है। समय पर वेतन न मिलने के कारण शिक्षकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इस संदर्भ में शिक्षक कई बार स्कूल प्रशासन से भी बात कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला।
बताया गया कि यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल में सात शिक्षक अनुबंध और 18 शिक्षक पार्ट टाइम लगे हुए हैं। प्रत्येक शिक्षक को 24 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाता है, लेकिन अप्रैल की 20 तारीख बीतने के बावजूद फरवरी और मार्च माह का वेतन नहीं मिला। शिक्षकों का कहना है कि स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक बच्चों की दाखिला फीस नहीं भर पाए। इतना ही नहीं, कुछ स्कूलों द्वारा तो फीस का भुगतान न होने तक बच्चों का परीक्षा परिणाम भी रोका हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन दिनों गेहूं भी खरीदना है, लेकिन वेतन न मिलने के कारण आर्थिक तंगी के दौर से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि जल्द उनका वेतन जारी किया जाए। स्कूल के प्राचार्य डॉ. एमएम सिंह का कहना है कि शिक्षकों को वेतन देने की प्रक्रिया चल रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बजट उपलब्ध कराते ही सभी शिक्षकों का वेतन जारी किया जाएगा। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा का कहना है कि बजट के कारण कर्मचारियों का वेतन जारी करने में देरी हुई है। उन्होंने सभी कर्मचारियों का वेतन जारी करने संबंधित आदेश दिए हैं। एक-दो दिन तक सभी कर्मचारियों को वेतन मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed