{"_id":"627ac71c89cc6b48b760243b","slug":"25-students-of-gurukul-passed-nda-exam-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1077678106","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुकुल के 25 छात्रों ने पास की एनडीए परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुकुल के 25 छात्रों ने पास की एनडीए परीक्षा
विज्ञापन
एनडीए की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों के साथ प्रधान राजकुमार गर्ग व अन्य। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल कुरुक्षेत्र के ब्रह्मचारियों ने एनडीए की लिखित परीक्षा में अपनी अलग छाप छोड़ी है। अप्रैल में हुई एनडीए की परीक्षा में गुरुकुल के 25 छात्र सफल हुए हैं। छात्रों की इस कामयाबी पर गुरुकुल के संरक्षक एवं गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शुभकामनाएं दी हैं।
गुरुकुल के निदेशक व प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता ने बताया कि 10 अप्रैल को हुई एनडीए की लिखित परीक्षा में अभिषेक वर्मा, अभयनूर शर्मा, अजय, अमीश सिंह, अरुण चौहान, कंवर प्रशांत, कुशल, मौसम, नीरज, पंचम कुमार, प्रथम कुमार राय, सोनू कुमार, उत्पल कुमार, विवेकानंद कौशिक, अभय सिंह, अभय, आदित्य, अमन नांदल, हर्ष बाकुंरा, हनी कुमार, रोहित कुमार, प्रभात कुमार, सुमिंदर, शक्ति सिंह और हिमांशु सिन्हा ने सफलता प्राप्त की। उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर नहीं है कि गुरुकुल के इतने छात्रों ने एनडीए की परीक्षा पास की है, इससे पहले भी गुरुकुल के छात्र यह कीर्तिमान अपने नाम कर चुके हैं।
मुख्य अधिष्ठाता राधाकृष्ण आर्य ने कहा कि जिस उद्देश्य से गुरुकुल में एनडीए और आईआईटी विंग की स्थापना की गई थी, उसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैंष प्रतिवर्ष गुरुकुल से बड़ी संख्या में छात्र एनडीए, आईआईटी सहित मेडिकल क्षेत्र में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरुकुल के प्रति अभिभावकों का जो विश्वास है यह हमेशा बना रहेगा और गुरुकुल परिवार बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर हमेशा प्रयासरत रहेगा। गुरुकुल के प्रधान राजकुमार गर्ग, सह प्राचार्य शमशेर सिंह सहित एनडीए के एसएसबी इंस्ट्रक्टर सूबेदार एसके मोहंती, फिजिकल इंस्ट्रक्टर सूबेदार बलवान सिंह, मुख्य संरक्षक संजीव आर्य ने भी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी।