फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   25 batteries stolen from shop

Kurukshetra News: दुकान से 25 बैटरियां चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
25 batteries stolen from shop
इस्माईलाबाद। शहर की अनाज मंडी में एक बैटरी की दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपये की बैटरियां चोरी किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस को दी शिकायत में कस्बा के रहने वाले राजेंद्र के अनुसार आठ तारीख की रात को वह दुकान बंद करके घर गया था। अगले दिन सुबह पड़ोसी दुकानदारों ने फोन कर उसे चोरी की घटना की सूचना दी। दुकानदार के अनुसार दुकान से 25 बैटरियां चोरी हुईं हैं। जिसमें पांच बैटरी नई व 20 बैटरी पुरानी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन




होटल के सामने से कार चोरी
कुरुक्षेत्र। शहर के एक नामी होटल के सामने सड़क किनारे खड़ी कार चोरी हो गई। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार अंबाला के रहने वाले अवतार सिंह ने बताया कि आठ फरवरी को रात साढ़े 10 बजे वह कुरुक्षेत्र में आया हुआ था, जहां एक होटल में रुका था। उसने अपनी कार होटल के नीचे खड़ी की थी। सुबह नौ बजे जब वह नीचे आया। तो उसे कार नहीं मिली। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर कुछ युवक अलसुबह साढ़े पांच बजे के करीब गाड़ी ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस मामला दर्ज कर चोरी हुई कार की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन




नशीला पदार्थ रखने का आरोपी गिरफ्तार
पिहोवा। पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप में बलविंद्र सिंह वासी चौरा जिला पटियाला पंजाब को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 205 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आठ फरवरी को अपराध अन्वेषण शाखा-दो की टीम को गुप्त सूचना मिली कि बलविंद्र सिंह अपनी मोटरसाइकिल से पिहाेवा आएगा। जिस पर टीम ने गांव कराह साहिब के पास सड़क पर नाकाबंदी करके चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम को मिली सूचना अनुसार मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। मोटरसाइकिल रोककर राजपत्रित अधिकारी के सामने पुलिस ने आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 205 ग्राम अफीम बरामद की। जिस बाद आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




मैसेज भेजकर धोखाधड़ी करने के अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपी काबू
कुरुक्षेत्र। मैसेज भेजकर दुकानदार से धोखाधड़ी करने के अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों जोरावर उर्फ जोरा वासी सीवन जिला कैथल, अंकुश वासी पीडल जिला कैथल व शेखर बाबा वासी सीवन जिला कैथल को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में सुरेश कुमार ने बताया कि उसकी अग्रसेन चौक मोहन नगर के पास दुकान है। छह फरवरी को समय करीब साढ़े सात बजे सुबह उसकी दुकान पर दो आदमी आए। उन्होंने उससे पांच हजार रुपये के तीन हार, 20 हजार रुपये के नकद लिए। उन्होंने कहा कि 35 हजार 800 रुपये ऑनलाइन कर देते हैं। फिर उसके मोबाइल पर 35 हजार 800 रुपये का संदेश आया और उन्होंने भी अपने फोन से पैसे भेजने बारे संदेश दिखाया और चले गए। बाद में उसने दोबारा चैक किया तो संदेश फर्जी निकला। जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच के बाद उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में कुरुक्षेत्र, कैथल व पंजाब के राजपुरा व पटियाला में आठ से 10 वारदात करने की बात कबूली है।


प्रॉपर्टी दिलवाने के नाम पर 29 लाख 40 हजार की ठगी
कुरुक्षेत्र। आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने प्लाॅट बेचने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में देवेंद्र वासी बरोट जिला कैथल को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में बालकृष्ण संत राम वासी टोहाना जिला फतेहाबाद ने बताया कि उसका रिश्तेदार देवेंद्र कुमार प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। आरोपी ने उससे कहा कि यदि वह प्रॉपर्टी में निवेश करता है तो वह उसे काफी मुनाफा दिलवा सकता है। उसने आरोपी की बातों में आकर कुरुक्षेत्र में तीन प्लाॅट खरीदने के लिए आरोपी को 30 लाख 80 हजार रुपये दे दिए।

आरोपी ने तीनों प्लाॅटों का बयाना उसको दे दिया। बाद में आरोपी ने उसके प्लॉटों की रजिस्ट्री नही करवाई। जब वह असल विक्रेताओं से मिला तो उसे पता चला कि आरोपी ने जो बयाना करवाया है वह फर्जी है। आरोपी ने उसके साथ प्लाॅट बेचने का नाम पर 29 लाख 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। शिकायत पर उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed