फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   241 took part in Super-100 level one exam, Kurukshetra

सुपर-100 के लेवल एक की परीक्षा में 241 ने लिया हिस्सा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
241 took part in Super-100 level one exam, Kurukshetra
सुपर-100 की परीक्षा देते विद्यार्थी और निगरानी करते अध्यापक। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले में शनिवार को सुपर-100 के लेवल एक की परीक्षा हुई। शिक्षा विभाग की ओर से सिर्फ राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया। कुल 241 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 40 गैरहाजिर रहे।
परीक्षा के लिए सभी विद्यार्थी सुबह ही परीक्षा केंद्र के बाहर पहुंच गए थे। एडमिट कार्ड व आधार कार्ड को चेक कर 10 बजकर 30 मिनट तक ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया, जिसके बाद निर्धारित समय पर सुबह 11 बजे लेकर दोपहर के एक बजे तक परीक्षा चली। 200 अंक की इस परीक्षा में 50 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न शामिल थे। गणित विषय से संबंधित इस सभी प्रश्नों को हल करने के लिए परीक्षार्थियों के पास कुल दो घंटे का ही समय था।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र में जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री भी निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। बैच 2022-24 के लेवल-वन की परीक्षा के लिए 281 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 241 परीक्षा देने पहुंचे बाकि 40 गैर हाजिर रहे। शिक्षा अधिकारी अरूण आश्री ने बताया कि परीक्षा का पहला लेवल पास करने वाले विद्यार्थी ही दूसरे लेवल की परीक्षा दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस लेवल को पास करने वाले विद्यार्थियों को जेईई व नीट की कोचिंग निशुल्क दी जाएगी। बता दें कि शिक्षा विभाग और विकल्प फाउंडेशन की ओर से सरकारी स्कूलों में 11वीं कक्षा में विज्ञान संकाय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए सुपर-100 योजना शुरू की है। जिसमें प्रदेशभर के विद्यार्थियों को जेईई और नीट की फ्री कोचिंग दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed