फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   24-year-old youth attacked in a minor dispute, referred to PGI

Kurukshetra News: मामूली विवाद में 24 वर्षीय युवक पर हमला, पीजीआई रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
24-year-old youth attacked in a minor dispute, referred to PGI
शाहाबाद। जैनपुर गांव में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे मामूली विवाद के बाद दो युवकों ने 24 वर्षीय प्रिंस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल प्रिंस को ग्रामीणों ने शाहाबाद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में प्रिंस को गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण रामधारी ने बताया कि प्रिंस गांव में एक दर्जी की दुकान के बाहर खड़ा था, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। प्रिंस व आरोपी युवकों के बीच किसी बात पर बहस शुरू हुई, जो विवाद में बदल गई और एक हमलावर ने जेब से चाकू निकालकर प्रिंस पर वार कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने घटनास्थल पर ग्रामीणों से जानकारी जुटाई और नागरिक अस्पताल में घायल प्रिंस के बयान दर्ज किए। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी से जुड़ा मामला माना है, हालांकि हमले के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed