फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   24 hours later, there is no trace of the woman and the killers.

Kurukshetra News: 24 घंटे बाद बीते महिला और हत्यारों का कोई सुराग नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
24 hours later, there is no trace of the woman and the killers.
कुरुक्षेत्र। ज्योतिसर गांव में शनिवार को सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के किनारे बरामद महिला के शव की 24 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के पुलिस थाने समेत पंजाब में भी संपर्क साधा है। वहीं अभी तक आरोपियों के बारे में भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। आशंका यही जताई जा रही है कि गला घोंटकर महिला की हत्या के बाद आरोपियों ने शव नहर में फेंकने का प्रयास किया था।
विज्ञापन

बता दें सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को एसवाईएल नहर की पटरी पर मेन रोड से उत्तर दिशा की ओर करीब 200 मीटर दूर एक महिला का शव बरामद हुआ था। यह शव झाड़ियों के बीच पड़ा हुआ था। उसके मुंह पर खून लगा हुआ था। शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव को शवगृह में रखवा दिया था। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



पुलिस ने घटनास्थल से उठवाया डंप
थाना केयूके प्रभारी प्रिंस ने बताया कि पुलिस महिला की शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से मौत की वजह उजागर होगी, जिसका पुलिस इंतजार कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास से मोबाइल का डंप उठवाया है। कई संदिग्ध डंप पुलिस के सामने भी आए हैं। पुलिस उनकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed