फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   24 cases found corona positive, 3 death

कोरोना के 24 केस आए, तीन की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
24 cases found corona positive, 3 death
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में जान गंवाने वालों स्वास्थ्य विभाग अभी तक पुष्टि नहीं कर पाया है। विभाग द्वारा हर रोज 3-4 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत की पुष्टि की जा रही है। शनिवार को भी विभाग ने कोरोना संक्रमण से मरने वाले तीन मरीजों की मौत की पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 335 तक पहुंच गया है। उधर, जिला कारागार से पांच बंदियों सहित 24 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं, जबकि 45 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कुरुक्षेत्र में अब महज 403 एक्टिव केस बचे हैं और 20 हजार 976 मरीज रिकवर हो चुके हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने कहा कि नियमों का पालन कर कुरुक्षेत्र का कोरोना पॉजिटिव ग्राफ नीचे आ रहा है। कुरुक्षेत्र वासियों द्वारा लॉकडाउन को कोविड-19 के दिशा-निर्देशों और नियमों की दृढ़ता से पालन किया गया है, जिसके कारण ही कुरुक्षेत्र का कोरोना पॉजिटिव ग्राफ एकदम से नीचे आया है। आमजन के सहयोग से ही कोरोना की चेन को तोड़ने में प्रशासन सफल रहा है। जिले में अब तक 21714 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से अब तक 20976 लोगों कोरोना की जंग को जीत चुके हैं और जिले में अब सिर्फ 403 ही कोरोना एक्टिव केस रह गए हैं। इस समय कुरुक्षेत्र में 96.60 फीसदी मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में सैंपल पॉजिटिविटी रेट 6.01 फीसदी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 362229 में से 339531 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव गांव संधोली पिहोवा निवासी 78 वर्षीय महिला की 31 मई, ज्योति नगर कुरुक्षेत्र निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति की 11 मई और सेक्टर-5 कुरुक्षेत्र निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति की एक जून को शहर के निजी अस्पताल में मौत हुई थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने इनकी मौत की पुष्टि शनिवार को की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अब 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों वैक्सीनेशन के लिए ऑन द स्पॉट पंजीकरण होगा। जिला नोडल अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा ने कहा कि सरकार के आदेशानुसार अब 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का ऑन द स्पॉट पंजीकरण किया जाएगा। इतना ही नहीं इस वर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए बाकायदा शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। कहा कि जिला में 16 जनवरी से कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू टीकाकरण के बाद समय-समय पर अलग-अलग आयु वर्ग को शामिल किया गया है।

1 मार्च से 60 वर्ष से अधिक, 1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक, 1 मई से 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को टीकाकरण का लाभ दिया गया है। अभी तक 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को पंजीकरण के बाद स्लॉट बुक करने के बाद टीकाकरण किया जा रहा है। अब राज्य सरकार के आदेशानुसार 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण भी ऑन द स्पॉट पंजीकरण करने उपरांत किया जाएगा। इसके लिए एलएनजेपी अस्पताल में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को 18 से 44 आयु वर्ग व मंगलवार, वीरवार व शनिवार को 45 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग का टीकाकरण किया जाएगा। कहा कि पॉली क्लीनिक सेक्टर 4 में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को 45 से ज्यादा आयु वर्ग व मंगलवार, वीरवार और शनिवार को 18 से 44 आयु वर्ग का टीकाकरण किया जाएगा। कहा कि अर्बन पीएचसी कृष्णा नगर गामड़ी में सोमवार, बुधवार को 45 से ज्यादा आयु वर्ग व मंगलवार, वीरवार और शनिवार को 18 से 44 आयु वर्ग का टीकाकरण किया जाए। इन सब संस्थाओं में टीकाकरण वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1615 को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 1533 को पहली और 82 को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed