फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   220 candidates arrived to take the entrance exam for M.Com and Home Science

Kurukshetra News: एमकॉम व गृह विज्ञान की प्रवेश परीक्षा देने पहुंचे 220 परीक्षार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
220 candidates arrived to take the entrance exam for M.Com and Home Science
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 को लेकर विभिन्न विभागों व संस्थानों में स्नातक स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों को लेकर प्रवेश परीक्षाओं का नियमित रूप से आयोजन किया जा रहा है। केयू परिसर में प्रवेश परीक्षा के अंतर्गत गुरुवार को एमकॉम व एमएससी गृह विज्ञान की प्रवेश परीक्षा संचालित की गई, जिसमें 80 फीसदी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि गुरुवार सुबह 10 बजे एमकॉम व एमएससी गृह विज्ञान की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा कम्युनिटी सेंटर ब्लॉक-एक व ब्लॉक-दो में संचालित हुई, जिसमें 220 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। पीजी कोर्स के तहत एमकॉम की परीक्षा में 199 में से 162 परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई जबकि एससी गृह विज्ञान की परीक्षा में 82 में से 58 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। दोनों परीक्षा केंद्रों पर केंद्र अधीक्षकों व पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई ताकि परीक्षाओं का संचालन शांतिपूर्ण ढंग से हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed