फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   22 tola gold and two buffaloes stolen from the house

Kurukshetra News: घर से 22 तोले सोना और बाड़े से दो भैंस चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
22 tola gold and two buffaloes stolen from the house
कुरुक्षेत्र। अलग-अलग जगह से चोर जेवर, नकदी और भैंस चुराकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करके सैंपल एकत्रित किए। चोरों ने घर से 22 तोले सोने के जेवर चोरी किए। घटना के समय घर पर बुजुर्ग महिला मौजूद थी। सुबह नौकरानी ने मामले की सूचना अन्य परिजनों को दी। शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना सदर में दर्ज शिकायत में ललित सलूजा निवासी सेक्टर-पांच ने बताया कि उसकी सासु सेक्टर-पांच में ही रहती है। सुबह नौकरानी ने उसे सूचना दी कि घर में चोरी हो गई है। वह अपनी पत्नी के साथ मौके पर पहुंचा तथा स्थिति का जायजा लिया। चोर अलमारी से करीब से 22 तोला सोना और 50 हजार रुपये चुराकर भाग गए। चोर अलमारी में रखे डेबिट और क्रेडिट कार्ड भी ले गए। शिकायत पर पुलिस ने मौके का मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उधर, थाना झांसा में रमेश पाल निवासी दुनिया माजरा ने बताया कि उसका मेघा माजरा रोड पर पशुओं का बाड़ा है। गत शाम वह अपनी दो भैंस, दो कटड़ी व एक कटड़े को बाड़े में बने बरामदे में बांध कर बाहर से गेट का ताला लगाकर घर आया था। रात करीब ढाई बजे वह बाड़े में गया तो गेट का ताला टूटा हुआ था। बरामदे में से उसकी दो भैंस चोरी हो गई थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed