फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   22 thousand blown to the shopkeeper by sniffing intoxicants

Kurukshetra News: दुकानदार को नशीला पदार्थ सुंघाकर 22 हजार उड़ाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
22 thousand blown to the shopkeeper by sniffing intoxicants
लाडवा। प्राचीन हनुमान मंदिर के सामने एक दुकानदार को नशीला पदार्थ सुंघाकर 22 हजार रुपये उड़ा लिए जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


दुकान के मालिक श्रवण शर्मा ने बताया कि बुधवार को दोपहर के समय एक व्यक्ति हेलमेट पहनकर मोटरसाइकिल पर उसकी इलेक्ट्रानिक की दुकान में आया और उसने कहा कि उसे दान करने के लिए चार पंखे व कुछ अन्य इलेक्ट्रॉनिक का सामान चाहिए। दुकानदार उस व्यक्ति को सामान दिखाने में व्यस्त हो गया। इसी बीच व्यक्ति ने दुकानदार को कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिस कारण दुकानदार लगभग दस मिनट के लिए बेहोश हो गया और इसी बीच वह दुकानदार की जेब से लगभग 22 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुकानदार की शिकायत पर शिकायत दर्ज कर उस व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed