फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   प्रशासन के गले की फांस बना शहर का हर रोज निकलने वाला 70 टन कचरा

प्रशासन के गले की फांस बना शहर का हर रोज निकलने वाला 70 टन कचरा

Wed, 05 Sep 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन के गले की फांस बना शहर का हर रोज निकलने वाला 70 टन कचरा
फोटो 20,21
विज्ञापन

प्रशासन के गले की फांस बना शहर का हर रोज निकलने वाला 70 टन कचरा
- चौथे दिन भी नहीं उठ पाया शहर से कचरा, लग रहे ढेर
- शहर में दुर्गंध की स्थित के बाद अब बीमारी फैलने का भय
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। मथाना डंपिंग प्वाइंट बंद किए जाने के चार दिन बाद भी नई जगह का चुनाव नहीं हो सका है। ऐसे में शहर से रोज निकलने वाला करीब 70 टन कचरा चार दिनों से सड़कों पर पड़े-पड़े सड़ने लगा है। हालांकि डीसी के अनुसार गांव भौर सैयदा में डंपिंग प्वाइंट के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। पर अभी तक इसके लिए सहमति नहीं बन सकी है।
चार दिन से निगम के करीब 81 डंपर कचरे से भरे ब्रह्मसरोवर तट पर जिला व नगर परिषद प्रशासन के आदेशों की बाट जोह रहे हैं। इस कारण लोगों के घरों से भी कचरा नहीं उठाया जा रहा है। डंपिंग प्वाइंट पर करीब 300 टन कचरा सड़ रहा है। बारिश के कारण कचरे के ढेरों से दुर्गंध तो फैल ही रही है, लोगों में बीमारियां फैलने का भी भय पनपने लगा है।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार से मथाना स्थित डंपिंग प्वाइंट बंद कर दिया गया था। हालांकि अब वहां कचरा नहीं डाला जा रहा, इसके बावजूद ग्रामीणों की 11 सदस्यीय कमेटी वहां पहरा दे रही है। उधर गांव में ग्रामीणों का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। जिला व नगर प्रशासन ने दूसरी जगह डंपिंग प्वाइंट बनाने के लिए भरसक प्रयास किए। गांव भौर सैयदा व बगथला सहित कई गांवों में इसके लिए जगह का चयन करने का प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि भौर सैयदा में डंपिंग प्वाइंट बनाने को लेकर ग्राम पंचायत व प्रशासन के बीच सहमति बन भी गई थी, लेकिन अब वहां भी प्रशासन का प्रयास सिरे नहीं चढ़ पा रहा है। इसके अलावा मंगलवार को भी कई दूसरी जगहों की तलाश की गई, लेकिन आसानी से किसी भी गांव के लोग कचरा डालने देने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किए जा रहे नई जगह ढूंढने के प्रयास : बिश्नोई
कचरा डालने के लिए नई जगह ढूंढने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद है एक-दो दिन में ही इस समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।
- रूप रविंद्र बिश्नोई, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नप

भौर सैयदा में चिह्नित कर ली जगह, पूरी की जा रही औपचारिकता : डीसी
गांव भौर सैयदा गांव में डंपिंग प्वाइंट के लिए जमीन चिह्नित की हुई है, जिसकी निशानदेही व अन्य कार्रवाई पूरी करने के लिए आदेश दिए हुए हैं। यह कार्रवाई जल्द पूरी कर ली जाएगी।
-डॉ. एसएस फुलिया, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed