फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   महिला की संदिग्ध हालात में मौत,पोस्टमार्टम के बाद पति गिरफ्तार

महिला की संदिग्ध हालात में मौत,पोस्टमार्टम के बाद पति गिरफ्तार

Tue, 09 Jan 2018 08:25 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 08:25 PM IST
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध हालात में मौत,पोस्टमार्टम के बाद पति गिरफ्तार
महिला की संदिग्ध मौत के बाद लिव इन रिलेशन में रह रहा पवन गिरफ्तार
विज्ञापन

मृतका के पिता का आरोप, पवन और उसकी मां है अंजू की मौत के जिम्मेदार
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की संदिग्ध मौत के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के साथ आरोपी की मां के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। कुरुक्षेत्र के गांव खेड़ी ब्राह्मणान में सोमवार को महिला की लाश फांसी के फंदे में लटकी मिली थी। इसके बाद मंगलवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।
इस महिला की मौत के मामले में पुलिस ने लिव इन रिलेशन में रहे रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि 32 वर्षीय मृतका अंजू के पिता मूलरूप से झारखंड निवासी दशरथ ने शिकायत की है कि उसकी पुत्री की संदिग्ध हालात में हुई मौत के लिए गांव खेड़ी ब्राह्मणान निवासी पवन कुमार और उसकी मां इंदिरा जिम्मेदार हैं। दोनों आरोपियों ने ही उसकी बेटी को आत्महत्या करने के लिए विवश किया। आरोपी पवन कुमार के पिता बलवान ने बताया कि उसका पुत्र इस हालात में नहीं है कि वह किसी को आत्महत्या के विवश करता, क्योंकि मई 2017 में वह सड़क हादसे में गंभीर रूप जख्मी हो गया था। इसके बाद उसका दो महीने तक पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चला। पिछले कुछ माह से वह गांव में बैसाखी के सहारे बमुश्किल चल फिर सकता है। जांच अधिकारी ने बताया कि पवन कुमार की पहले भी दो शादियां हो चुकी हैं। इनमें से एक ने उसे तलाक दे दिया था, जबकि दूसरी पत्नी के साथ कोर्ट में केस चल रहा है। बताया गया है कि पवन कुमार पिछले दो वर्षों से अंजू के साथ लिव इन रिलेशन में गांव खेड़ी ब्राह्मणान में रह रहा था। सोमवार को जब अंजू का शव फंदे से लटका मिला, उस समय पवन के पिता बलवान सिंह और मां इंदिरा बाहर थे। पवन का छोटा भाई सुरेंद्र करनाल गया हुआ था। घर में केवल पवन कुमार ही दूसरे कमरे में लेटा हुआ था। बलवान सिंह और इंदिरा के घर लौटने पर अंजू के फंदे से लटके होने का पता चला था।
विज्ञापन


गांव झिरबड़ी में हुई थी अंजू की शादी
अंजू का विवाह नौ साल पहले कुरुक्षेत्र गांव झिरबड़ी में हुआ था। विवाह के बाद उसके तीन बच्चे हैं। इनमें सबसे बड़ा पुत्र आठ साल का है। बताया गया है कि दो साल पहले अंजू का अपने पति से तलाक हो गया। इसके बाद वह अपने इन तीनों बच्चों को पति के पास छोड़ कर गांव खेड़ी ब्राह्मणान में पवन कुमार के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूलरूप से कैथल के करौड़ा गांव का है पवन
मूलरूप से जिला कैथल के गांव करोड़ा वासी निपवन कुमार पिछले कुछ वर्षो से कुरुक्षेत्र के गांव खेड़ी ब्राह्मणान में स्थित अपने दूसरे घर में रह रहा था। दूसरी पत्नी से तलाक नहीं होने की वजह से वह अंजू के साथ लिव इन रिलेशन में था। पवन के रिश्तेदार दयानंद शर्मा ने बताया कि मृतका अंजू की अपने पिता के साथ लंबे समय से अनबन थी। इसके चलते इनमें बातचीत तक नहीं होती थी। अब उसके पिता गलत आरोप लगा रहे हैं।
मानसिक रुप से परेशान युवक ने घर में फंदा लगाकर किया सुसाइड
रामचंद्र कालोनी में हुई घटना, चार भाइयों में सबसे छोटा था विजय
मृतक के बड़े भाई हैं बिजली निगम में एसडीओ, पिता वन विभाग से रिटायर
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
बिजली निगम के उप मंडल अधिकारी के छोटे भाई ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। मरने वाला युवक बहुत समय से मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। उसका इलाज चंडीगढ़ पीजीआई में चल रहा था।

बताया जा रहा है कि घटना से पहले वह अपने कमरे में गया और भीतर से कुंडी लगा ली। परिवार के सदस्य यही सोच रहे थे कि शायद कमरे में पढ़ाई कर रहा है। इस दौरान युवक ने छत में लगी पंखे की कुंडी में प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कृष्णा गेट पुलिस चौकी के प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि सीन ऑफ क्राइम की टीम बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई गई है। घटनास्थल से किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि 28 वर्षीय विजय कुमार के पिता रघुबीर सिंह वन विभाग से सेवानिवृत्त हैं। रघुबीर सिंह के चार पुत्रों में 28 वर्षीय विजय कुमार सबसे छोटा था। मृतक के बड़े भाई सतीश कुमार हरियाणा बिजली निगम में एसडीओ के पद पर कार्यरत हैं। दूसरा भाई भी बिजली निगम में ही कर्मचारी है। तीसरे भाई की गोशाला बाजार के निकट बिजली की दुकान है। इस क्षेत्र की पूर्व महिला पार्षद के पति नरेंद्र राजू चौहान ने बताया कि विजय बेहद शांत स्वभाव का था। आसपास उसका किसी से ज्यादा मेलजोल नहीं था। मंगलवार दोपहर को उन्हें इस घटना का पता चला। मंगलवार पोस्टमार्टम और पुलिस कार्रवाई के उपरांत शाम को विजय का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed