फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   गुरु गोबिंद सिंह की शिक्षाओं को जीवन में धारण करें : नरेंद्र विर्क

गुरु गोबिंद सिंह की शिक्षाओं को जीवन में धारण करें : नरेंद्र विर्क

Tue, 26 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह की शिक्षाओं को जीवन में धारण करें : नरेंद्र विर्क
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह की शिक्षाओं को हमें अपने जीवन में धारण करना चाहिए। ये बात पंजाबी साहित्य अकादमी पंचकूला के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह विर्क ने कही। वह गुरुद्वारा सिंह सभा अजराना खुर्द में विर्क परिवार द्वारा आयोजित धार्मिक प्रतियोगिताओं के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने प्रतियोगिताओं में विजेता रहे प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।

उन्होंने प्रतियोगिता में पिछड़े प्रतिभागियों से कहा कि वें अगली बार प्रतियोगिता में भाग लें और विजयी बनें। कार्यक्रम की अध्यक्ष शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की पूर्व सदस्य और शिरोमणि अकाली दल हरियाणा महिला विंग की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बीबी रविंदर कौर ने गुरु साहिब के जीवन से जुड़े प्रसंग सुनाएं। मूल मंत्र उच्चारण और दस्तारबंधी संयुक्त प्रतियोगिता में गुरप्रीत सिंह, नवराज सिंह, अनहद सिंह, दमन सिंह, राजन और मनप्रीत सिंह विजयी रहे। भाषण उच्चारण में युवराज सिंह और लवलीन कौर ने बाजी मारी। शब्द उच्चारण में मलकीत कौर, मनदीप कौर, कोमलप्रीत कौर, अमृतपाल कौर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मूल मंत्र उच्चारण में एकमप्रीत कौर, हरनूर कौर, खुशी, जश्नप्रीत कौर, प्रभजोत कौर, कर्मजीत कौर, दमन सिंह, अभिजोत सिंह, एकमजीत कौर, जोबनप्रीत सिंह, धर्मजोत कौर, सर्वजीत कौर, परमजीत कौर ने शानदार प्रदर्शन किया। इशमनप्रीत कौर, लवदीप सिंह, हरमन सिंह, जोरावर सिंह, आकाशप्रीत सिंह, युवराज सिंह, जसबीर कौर, हरसिमरन कौर, जश्नप्रीत सिंह और गुणताज कौर ने 10 पातशाहियों, पंच प्यारे और इतिहास संबंधित प्रश्नों के उत्तर देकर बाजी मारी। हरियाणा सिख परिवार के प्रदेश अध्यक्ष कंवलजीत सिंह अजराना ने संगत से आह्वान किया कि 26 दिसंबर को गुरुद्वारा बैकुंठधाम सेक्टर-8 में माता गुजर कौर और साहबजादों की शहादत को समर्पित लगाए जा रहे विशाल रक्तदान शिविर में रक्तदान करके श्रद्धांजलि दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed