{"_id":"5a36b9f24f1c1bf4688c1cbb","slug":"21513535986-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खट्टर सरकार चिंतन, मंथन और भोजन में लगी, जनता से नहीं कोई सरोकार: सुरजेवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खट्टर सरकार चिंतन, मंथन और भोजन में लगी, जनता से नहीं कोई सरोकार: सुरजेवाला
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहोवा अधिकार रैली में भाजपा पर बरसे रणदीप सुरजेवाला
पिहोवा।
प्रदेश की मनोहर लाल खट्टर सरकार चिंतन, मंथन और भोजन में लगी हुई है, जबकि प्रदेश की अढ़ाई करोड जनता त्राहि त्राहि कर रही कर रही है। सांसद व विधायक जनता को छोड़कर हिमाचल की हसीन वादियों में घूम रहे है। उन्हें प्रदेश की जनता से कोई लेना देना नहीं है। यह विचार रविवार को अनाज मंडी में आयोजित अधिकार रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने व्यक्त किए। सुरजेवाला के रैली में पहुंचने पर रैली आयोजक सहित अन्य कार्यकर्ता ने उनका जोरदार स्वागत किया। सुरजेवाला ने कहा कि मोदी के राज में देश के किसान आत्महत्या कर रहे है। एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार साल 2015 में 12 हजार से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके है। अभी 2016 के आंकडे भाजपा सरकार बाहर नहीं आने दे रही है, जबकि सच्चाई यह है कि 17 हजार किसान फांसी का फंदा लगा मौत का गले लगा रहे है, लेकिन मोदी सरकार को इससे कोई सारोकार नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान कुरुक्षेत्र में ही गीता पर हाथ रखकर किसानों से वादा किया था कि किसानों को उनकी फसल की लागत से 50 प्रतिशत अधिक राशि दी जाएगी। सत्ता में आते ही मोदी अपने वादे से मुकर गए और उन्होंने किसानों की पीठ में खुरा घोंपने का काम किया।