फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   210 crores will be spent on the repair of SYL and Narwana branch canal

Kurukshetra News: एसवाईएल और नरवाना ब्रांच नहर पर खर्च होंगे 210 करोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
210 crores will be spent on the repair of SYL and Narwana branch canal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए लाइफ लाइन मानी जाने वाली नरवाना ब्रांच व एसवाईएल नहरों की निर्माण के बाद आज तक सुध नहीं ली जा सकी है, जिसके चलते इनमें पानी बहने की क्षमता आधी से भी कम रह गई है। ऐसे में न तो किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल पाता और न ही बारिश के सीजन व बाढ़ के दौरान यह क्षेत्र के लिए रक्षक बन पाती बल्कि कई बार ये बाढ़ का कारण ही बनी है।
करीब 60 साल बाद अब सिंचाई विभाग ने इनकी सुध ली है, जिसके चलते दोनों नहरों को नया रूप दिया जाएगा। इसके लिए 210 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही दोनोंं नहरों पर कार्य करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जहां नरवाना ब्रांच नहर की सफाई व फिर से खोदाई के साथ इसके दोनों किनारे पूरी तरह से पक्के किए जाएंगे वहीं एसवाईएल की सफाई के साथ-साथ दोनों और पैच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

2500 क्यूसिक से चार हजार तक बढ़ाने के लिए खर्च होंगे 165 करोड़
नरवाना ब्रांच नहर जिला में अंबाला से प्रवेश करती है, जिसकी जिला में लंबाई करीब 48 किलोमीटर मानी जाती है। इसके निर्माण के दौरान चार हजार क्यूसिक पानी की क्षमता तय की गई थी जबकि समय-समय पर सफाई व मरम्मत न हो पाने के चलते वर्तमान में यह क्षमता 2500 क्यूसिक तक रह गई है। अब विभाग इसकी क्षमता फिर से चार हजार क्यूसिक तक करने की तैयारी कर चुका है, जिसके लिए इसका पुन: निर्माण कर नया लुक दिया जाएगा। इस पर 165 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed