Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   206 crore Mahabharata Experience Centre ready

Kurukshetra News: 206 करोड़ का महाभारत अनुभव केंद्र तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
206 crore Mahabharata Experience Centre ready
कुरुक्षेत्र। महाभारत अनुभव केंद्र में एक प्रसंग के दौरान दर्शाए गए पात्र। संवाद
कुरुक्षेत्र। करीब 5160 साल पहले जिस ज्योतिसर धरा पर भगवान श्री कृष्ण ने पूरी मानवता के लिए गीता का अमर संदेश दिया, वहीं पर अब 18 दिन तक लड़े गए उसी महाभारत युद्ध के अत्याधुनिक तकनीक से संजीव दर्शन किए जा सकेंगे। लाक्षागृह हो या द्रोपदी चीर हरण या फिर द्यूत क्रीडा, देश-दुनिया से आने वाले पर्यटक यहां विभिन्न तकनीकों के माध्यम से समझ पाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के करीब 206 करोड़ के इस ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत अनुभव केंद्र का निर्माण करीब सात साल बाद पूरा हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर के संभावित कार्यक्रम के दौरान इस केंद्र का भी अवलोकन कर सकते हैं। इसके बाद इसे जल्द आमजन के लिए खोले जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

महाभारत के दृश्यों को जीवंत करने के लिए इस अनुभव केंद्र में 3डी मॉडलिंग, इंटरेक्टिव प्रदर्शनियों और ऑडियो-विजुअल तकनीक का उपयोग किया जाएगा जिससे पर्यटक महाभारत के इतिहास को महसूस कर सकेंगे। यह केंद्र कुरुक्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाभारत से जुड़े सभी सवालों के मिलेंगे जवाब : विशिष्ट सांस्कृतिक केंद्र के रूप में केंद्र सरकार की कुरुक्षेत्र स्वदेश दर्शन स्कीम के अंतर्गत कृष्णा सर्किट योजना में यह प्रोजेक्ट तैयार किया गया। महाभारत का युद्ध कहां लड़ा गया, इतनी दूर हस्तिनापुर से आकर यहीं पर युद्ध क्यों लड़ा गया और इतने बड़े युद्ध को अंजाम देने के क्या कारण रहे। इन सभी सवालों के जवाब इस केंद्र में मिल जाएंगे। यहां तक कि आने वाले यात्रियों को महाभारत युद्ध होने के मुख्य कारणों के दर्शन भी हो पाएंगे। चाहे लाक्षागृह हो या द्रोपदी चीर हरण हो या फिर द्यूत क्रीडा, यहां सब विभिन्न तकनीकियों के माध्यम से समझ पाएंगे।
पिछले वर्ष प्रधानमंत्री ने किया था दो ब्लॉक का लोकापर्ण

प्रधानमंत्री मोदी ने 16 फरवरी 2024 को केंद्र के तैयार हुए दो ब्लॉक का लोकार्पण रेवाड़ी से ही ऑनलाइन किया था। अब वे इसका अवलोकन कर सकते हैं। यही कारण माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नायब सैनी पहले जुलाई से लेकर अब तक दो बार न केवल अवलोकन कर चुके हैं बल्कि जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश भी दे चुके हैं। केंद्र के निर्माण का मुख्यमंत्री रहते मनोहर लाल ने भी अगस्त 2023 में जायजा लिया था और जनवरी माह में नवीन जिंदल भी अवलोकन कर चुके हैं।
धर्मनगरी के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक पहचान होगी मजबूत

जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा का कहना है कि महाभारत अनुभव केंद्र का निर्माण पूरा हो चुका है। अब अंतिम दौर की साज-सजा ही बाकी है, जो अगले कुछ दिनों में ही पूरी कर ली जाएगी। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम फिलहाल संभावित है लेकिन यह तय है कि अगले कुछ दिनों तक इसे आमजन के लिए जरूर खोल दिए जाने की तैयारी है। यह केंद्र कुरुक्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करेगा।
श्रीकृष्ण की 40 फीट ऊंची प्रतिमा के भी होंगे दर्शन

केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि अनुभव केंद्र से निकलते ही अष्टधातु से निर्मित श्रीकृष्ण की 40 फीट ऊंची विराट स्वरूप की प्रतिमा के दर्शन होंगे और संध्या काल को प्रतिदिन 3डी मैपिंग तकनीक के माध्यम से इसी प्रतिमा पर लेजर शो देख पाएंगे और गीता उपदेश के साक्षी वटवृक्ष की दिव्यता का दर्शन करते हुए बाहर आएंगे।

दिखाए जाएंगे 18 दिन के मुख्य युद्ध प्रकरण

अभिमन्यु की शहादत का युद्ध, कर्ण के रथ के पहिए के धंस जाने के चलते मृत्यु होना, अर्जुन के तीरों से भीष्म पितामह के शरसैया पर लेट जाना जैसे सभी 18 दिन के मुख्य युद्ध प्रकरणों का संजीव दर्शन दिखाई देगा। गीता उपदेश और भगवान श्री कृष्ण के जीवन का दर्शन भी इस अनुभव केंद्र में देखने को मिलेगा। महाभारत युद्ध के बाद जैसे पांडव द्रोपदी के साथ स्वर्ग आरोहण को चले गए थे, यात्री भी इस तरह बर्फीले पहाड़ों के ऊपर चलने का अनुभव करते हुए स्वर्गारोहण यात्रा को महसूस कर पाएंगे।

कुरुक्षेत्र। महाभारत अनुभव केंद्र में एक प्रसंग के दौरान दर्शाए गए पात्र। संवाद

कुरुक्षेत्र। महाभारत अनुभव केंद्र में एक प्रसंग के दौरान दर्शाए गए पात्र। संवाद

कुरुक्षेत्र। महाभारत अनुभव केंद्र में एक प्रसंग के दौरान दर्शाए गए पात्र। संवाद

कुरुक्षेत्र। महाभारत अनुभव केंद्र में एक प्रसंग के दौरान दर्शाए गए पात्र। संवाद

कुरुक्षेत्र। महाभारत अनुभव केंद्र में एक प्रसंग के दौरान दर्शाए गए पात्र। संवाद

कुरुक्षेत्र। महाभारत अनुभव केंद्र में एक प्रसंग के दौरान दर्शाए गए पात्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed