फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   2058 samples were tested, no positive found

2058 सैंपलों की हुई जांच, नहीं मिला कोई पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
2058 samples were tested, no positive found
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 2058 सैंपलों की जांच करने पर किसी भी व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव नहीं आई है। स्वास्थ्य विभाग ने आरटी पीसीआर के 1785 और रैपिड एंटीजन के 273 सैंपल जांच की जांच की थी।
विज्ञापन

बुधवार को एक मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जिले में अब तक 22118 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं, इनमें से 21756 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। फिलहाल कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 6 सक्रिय केस हैं। इनमें से तीन मरीजों को घर पर आईसोलेट किया है और तीन मरीज अस्पताल में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छे स्तर पर है और अब तक कुरुक्षेत्र में 4 लाख 51 हजार 955 लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले का रिकवरी रेट 98.36 फीसदी और सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 4.67 फीसदी पर पहुंच गया है। अभी तक 356 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में शीला नगर कुरुक्षेत्र दिए कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश
शीला नगर में एक स्थान पर कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। इस क्षेत्र में कंटेनमेंट और बफर जोन बनाकर नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed