Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   दिन दिहाड़े घर का ताला तोड सोने-चांदी के आभूषण व नगदी चोरी

दिन दिहाड़े घर का ताला तोड सोने-चांदी के आभूषण व नगदी चोरी

Wed, 13 Mar 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
दिन दिहाड़े घर का ताला तोड सोने-चांदी के आभूषण व नगदी चोरी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में चोरी की वारदात कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। चोर आए दिन कहीं न कहीं चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। हद तो तब हो गई जब चोरों ने दिनदहाडे़ एक घर में घुसकर ताले चटका दिए और आभूषण सहित लाखों का सामान चुरा ले गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया है।
चोरी की वारदात महादेव मोहल्ला निवासी विंध्यप्रकाश पांडे के आवास पर हुई। उन्होंने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वह ऑफिस में थे। परिवार के सदस्य घर के निकट स्थित मंदिर में पूजा करने गए हुए थे। इसी बीच किसी समय चोरों ने घर के अंदर प्रवेश कर घर में रखे सोने चांदी के आभूषण सहित लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं चोर 20 हजार रुपये की नकदी भी ले गए हैं। बहरहाल पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है, समाचार लिखे जाने तक पुलिस पूछताछ में जुटी थी, लेकिन सीन आफ क्राइम की टीम आज मौके नहीं पहुंच सकी। बताया गया है कि फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम बुधवार को घटनास्थल पर पहुंच कर नमूने लेगी। मकान मालिक विंध्यप्रकाश पांडे ने बताया कि एक बजे तक परिवार के सदस्य घर में ही थे और वह ऑफिस में। उनकी पत्नी रागिणी पांडे बेटी के साथ मंदिर गई हुई थी। शाम को पांच बजे जब वह घर पहुंचे तो घर का मेन गेट ठीक ठाक था और ताला लगा हुआ था, लेकिन जब घर का ताला खोला तो भीतर के कमरे के दरवाजों पर लगे कुंडी ताले टूटे पड़े थे और सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। यह दृश्य देख वह हैरत में थे।
विज्ञापन



जेवर नकदी सहित यह सामान हुआ है चोरी
शिकायतकर्ता के मुताबिक चोर घर की अलमारी से सोने की दो जोड़ी कान की बालियां, एक मंगलसूत्र, एक सोने की चेन, एक अंगूठी, चांदी की तीन पायल जोड़ियां, आठ बिछुए, एक गोल्ड प्ले टिड रामदरबार की मूर्ति, 42 हजार रुपये कीमत का लेपटाप, एक नया मोबाइल सेमसंग एस-3 नियो,20 हजार नगद और बच्चों की दो गुल्लक को तोड़ कर उसमें से भी पैसे निकाल कर ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज नहीं पहुंची सीन आफ क्राइम की टीम
कृष्णा गेट पुलिस चौकी के सहायक उप निरीक्षक रणधीर सिंह ने बताया कि उन्होंने मौके का मुआयना कर लिया है, लेकिन अंधेरा होने की वजह से सीन आफ क्राइम की टीम बुधवार को मौके पर पहुंच कर नमूने लेगी उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति पर शक जाहिर किया है, उससे भी पूछताछ की जाएगी। यहां बता दें कि शाम सवा पांच बजे पुलिस को सूचित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed