{"_id":"5a41443b4f1c1bcf6d8b6277","slug":"201514226747-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादुपुर नलवी नहर बचाने के लिए कुरुक्षेत्र में भी आंदोलन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादुपुर नलवी नहर बचाने के लिए कुरुक्षेत्र में भी आंदोलन की तैयारी
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादुपुर नलवी नहर बचाने के लिए कुरुक्षेत्र में भी आंदोलन की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
उत्तरी हरियाणा की जीवन रेखा दादुपुर नलवी नहर को बंद होने से बचाने के लिए किसानों ने आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। नहर के मुद्दे पर शाहाबाद अनाज मंडी में किसान एकत्रित हुए और जल्द ही आंदोलन शुरू करने की रणनीति तैयार की। इस बैठक में यमुनानगर में 125 दिन से धरना दे रहे किसानों को भी 27 दिसंबर दिन बुधवार को सुबह 11 बजे आमंत्रित किया गया है।
उत्तरी हरियाणा के जगाधरी, मुस्तफाबाद, रादौर, साढ़ौरा, बराड़ा, शाहबाद, लाडवा, पिहोवा ब्लॉक को डार्क जोन घोषित किया गया है। इसलिए इन क्षेत्रों में नया ट्यूबवेल नहीं लगाया जा सकता। न ही ट्यूबवेल बैठने पर उसे फिर से शुरू किा जा सकता है। नरेंद्र खानपुर ने बताया कि यदि ट्यूबवेल नही लगेंगे तो सिंचाई के लिए पानी कहां से मिलेगा। इसलिए इस नहर का चालू रहना जरूरी है। उन्होंने बताया कि 27 दिसंबर को सैकड़ों किसान सरकार के फैसले के विरुद्ध अनाज मंडी में एकत्रित होंगे। वे वहां प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंकेंगे और एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपेंगे। किसानों ने सरकार से मांग की है कि इस नहर को चालू रखा जाए और किसानों को मुआवजा तुरंत दिया जाए। इस अवसर पर नरेंद्र खानपुर, हरकेश खानपुर, शेर सिंह ढोला माजरा, राकेश त्योड़ी, जगदीप छपरा, करण सिंह छपरा, मलकीत छपरा, सुरजीत छपरा, गुलजार छपरा, प्रवीण जंधेड़ी, राजकुमार जंधेड़ी, अंकुश कुमार, पृथ्वी सिंह, जागीर सिंह, जयपाल खानपुर , कश्मीर सिंह, राजेश दहिया, अर्जुन सुढैल, नरेश ससोली आदि मौजूद रहे।