फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   अनियंत्रित कार झोंपड़ी में घुसी : दो सगे भाईयों को कुचला

अनियंत्रित कार झोंपड़ी में घुसी : दो सगे भाईयों को कुचला

Sun, 20 Aug 2017 10:32 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित कार झोंपड़ी में घुसी : दो सगे भाईयों को कुचला
फोटो 16, 17
विज्ञापन


झोपड़ी में घुसी अनियंत्रित कार, दो सगे भाई जख्मी
- झोपड़ी को आर-पार करते हुए जोहड़ में गिरी कार
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। अनाज मंडी के पास रविवार देर रात शाहाबाद-बराड़ा रोड से गुजर रही अनियंत्रित होकर झोपड़ी में जा घुसी। वहां सो रहे दो सगे भाइयों को कुचलती हुई बराड़ा रोड को क्रॉस करके जोहड़ में जा गिरी। इससे दोनों सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पहचान कृष्ण व बलराम के रूप में हुई है। दोनों घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया है। हादसे के समय दोनों भाइयों के अलावा उनकी माता जरनैलो भी सोयी हुई थी। सौभाग्यवश माता को चोट नहीं आई है। हादसे के कारण झोपड़ी में रखा टीवी, मोटरसाइकिल और पलंग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। कार को कब्जे में ले लिया गया है।
घायलों की माता जरनैलो ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह अपनी झोपड़ी में सोई हुई थी कि रात करीब 1 बजे कार एक कार घुस आई। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था और परिवार के सभी लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे थे। कार हादसे के कारण बिजली भी गुल हो गई और अंधेरा छा गया। जरनैलो ने बताया कि इस हादसे में दोनों भाई बलराम 24 वर्ष व कृष्ण 21 वर्ष बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को हेल्पर्स की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को पीजीआई रेफर कर दिया। जरनैलो ने कहा कि इस हादसे में झोपड़ी में रखा सारा सामान नष्ट हो गया है। खाद्यान्न में गिरने के बाद कार चालक को चोट आई या नहीं और वह किस तरह से कार से निकल कर फरार हुआ किसी ने नहीं देखा है। लेकिन इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि यह कार शाहाबाद की है और यहीं का नंबर कार पर लगा है।
विज्ञापन

--------------
कई लोगों की जा सकती थी जान, बड़ा हादसा टला
- इस कार हादसे में कई लोगों की जान जा सकती थी। सौभाग्यवश जब कार झोपड़ी को पार करके बराड़ा रोड पर पहुंची तो उस समय सड़क पर कोई वाहन नहीं था या फिर लोग वहां से नहीं गुजर रहे थे, क्योंकि यह अति व्यस्ततम सड़क है। रात के कारण यहां भीड़ नहीं थी। क्योंकि जिस तरह से कार झोपड़ी को पार करते हुए सड़क पर पहुंची थी तो ऐसे में कई लोगों को अपना शिकार बना सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
कार कब्जे में, चालक की हुई पहचान : थाना प्रभारी
थाना प्रभारी नायब सिंह ने कहा कि हादसे के बाद कार को कब्जे में लिया जा चुका है और कार चालक की पहचान हो चुकी है। उन्होंने कहा कि रविवार को पुलिसकर्मी घायलों के ब्यान लेने के लिए पीजीआई चंडीगढ़ गए थे और शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ कार्रवाई होगी और उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed