{"_id":"597e22db4f1c1b9b508b461a","slug":"201501438683-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में सूक्ष्म सिंचाई प्रोजैक्ट पर सरकार देगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में सूक्ष्म सिंचाई प्रोजैक्ट पर सरकार देगी
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र-पिहोवा।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में गिरते भू जलस्तर को रोकने, पानी को बचाने के उद्देश्य से सूक्ष्म सिंचाई प्रोजेक्ट लगाने पर राज्य सरकार की तरफ से 85 प्रतिशत सब्सिडी मुहैया करवाई जाएगी। सरकार की तरफ से प्रदेश के डार्क जोन में जाने वाले 36 ब्लाक में सूक्ष्म सिंचाई प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाने का निर्णय लिया हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को डेरा फतेह सिंह गुमथला गढु गांव में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत देश के पहले सूक्ष्म सिंचाई योजना के पायलट प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती, विधायक डा. पवन सैनी, विधायक बख्शीश सिंह ने विधिवत रुप से 24 करोड़ 65 लाख के बजट के सूक्ष्म सिंचाई योजना के पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों के लिए काडा द्वारा तैयार मार्गदर्शक पुस्तिका एक संकलन का विमोचन किया और मुख्यमंत्री ने चिकरासी किस्म का पौधा भी लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हर खेत तक पानी पहुंचाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत काडा, कृषि विभाग, व बागवानी विभाग हरियाणा द्वारा पायलट प्रोजेक्ट को स्थापित किया गया हैं। उन्होंने कहा कि यह देश की पहली किस्म की योजना है, जिसमें सौर ऊर्जा और ग्रिड के माध्यम से ऊर्जा का आदान-प्रदान होगा तथा यह हाटलाइन के जरिए नजदीक 11 केवी लाइन से विद्युतीय ग्रिड सेंटर से जुड़े रहेंगे। इससे निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित रहेगी। सूक्ष्म सिंचाई पायलट परियोजना प्रदेश के सभी 36 डार्क जोन में पहुंचे ब्लाक में लागू की जाएगी। इस मौके पर एसीएस एसके गुलाटी, कृषि विभाग के प्रधान सचिव अभिलक्ष लिखी, बागवानी विभाग के निदेशक डा. अर्जुन सैनी, पूर्व मंत्री बलबीर सैनी, ओएसडी अमरेंद्र सिंह, एडीसी पार्थ गुप्ता, एसपी अभिषेक गर्ग, जिप चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, भाजपा के युवा नेता प्रंशात भारती, मार्केट कमेटी के चेयरमैन गुरनाम मलिक, भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मवीर डागर, रविंद्र सांगवान, सुशील राणा, युद्धिष्ठर बहल, रिंकू थाना, तरुण वडैच, अशोक सिंगला, सतीश सिंगला, रत्न लाल कटारिया, ज्ञानचंद, वेदपाल आदि अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद थे।
-------------------------------------
पहले चरण में इन जिलों में शुरू होगी
प्रथम चरण में प्रदेश के 13 जिलों, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, हिसार, झज्जर, भिवानी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, सिरसा, सोनीपत, पानीपत, जींद में यह प्रोजेक्ट शुरू होगा। इसके साथ ही 15 गांवों को भी शामिल किया जाएगा। इस परियोजना में कुल सिंचित नहरी क्षेत्र 1972.49 हेक्टेयर को शामिल किया गया है और करीब 5 लाख 50 हजार फीट एचडीपीआई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसका डिस्चार्ज 15.86 क्यूसिक होगा। इतना ही नहीं पिहोवा के इस पायलट प्रोजेक्ट के 150 एकड़ भूमि पर सूक्ष्म सिंचाई का कार्य किया जाएगा और प्रत्येक चार एकड़ पर एक ग्रिड स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
-------------------------------
प्रोजेक्ट में योगदान देने वाले ये किसान हुए सम्मानित
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सौर ऊर्जा पर आधारित पायलट प्रोजेक्ट पर योगदान देने वाले किसान करणजीत सिंह, समनजीत सिंह, गुरिंद्रजीत सिंह, दलीप सिंह, बलदेव सिंह, कुलबीर सिंह, अरपिंद्र सिंह, परमजीत सिंह, सुखविंद्र सिंह, इंद्र सिंह, दलबीर सिंह, जयसिंह, मोहिंद्र सिंह, साधु राम, जगतार सिंह, बलविंद्र सिंह, रणधीर सिंह, कश्मीर सिंह, सतीश कुमार, सुभाष, हरि सिंह, प्रीतम सिंह, करनैल सिंह, जरनैल सिंह, गुरदीप, गुरमीत कौर, चरणजीत सिंह, जगदेव सिंह, प्रिंसलाल, इंद्रजीत व कृपा सिंह को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
---------------------------------------------------------------------------
स्वर्ण जयंती ब्रह्मसरोवर कम्युनिटी रिजर्व का शिलान्यास
- परियोजना पर खर्च होंगे साढ़े सात करोड़, एक करोड़ की राशि जारी : गुलाटी
- सीएम ने गांव थाना स्थित ब्रह्मसरोवर में छोड़े 3 विभिन्न प्रजातियों के छोटे कछुए
- लगभग 100 एकड़ भूमि में किया जाएगा ब्रह्मसरोवर का जीर्णोद्धार : सीएम
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र-पिहोवा।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उपमंडल पिहोवा के गांव थाना में उत्तर भारत के पहले स्वर्ण जयंती ब्रह्मसरोवर कम्युनिटी रिजर्व का शिलान्यास किया। इस रिजर्व का जीर्णोद्धार लगभग 7.5 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस रिजर्व पर एक कौशल विकास केंद्र की भी स्थापना की जाएगी, जिसमें स्थानीय गांव थाना और आस-पास के गांवों के युवाओं एवं स्वयं सहायता समूहों को उनके कौशल विकास एवं रोजगार उत्पादन तथा उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वह इस क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों तथा तीर्थ यात्रियों को ब्रह्मसरोवर में पाए जाने वाले प्रवासी पक्षियों एवं अन्य जीवों के बारे में मार्गदर्शन दे सके। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ब्रह्मसरोवर में 3 विभिन्न प्रजातियों के छोटे कछुओं को भी छोड़ा।
मुख्यमंत्री के साथ हरियाणा के सामाजिक कल्याण राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रह्मसरोवर का जीर्णोद्धार लगभग 100 एकड़ भूमि में किया जाएगा। उन्होंने ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि यह ब्रह्मसरोवर एक तीर्थ स्थान के रूप में विकसित हो, इसके लिए ग्रामवासी आगे आएं और इस ब्रह्मसरोवर का संरक्षण करने में विभाग का सहयोग करें। उन्होंने ग्रामवासियों द्वारा रखी गई विभिन्न मांगों के तहत गांव थाना में स्थित लड़कियों के 8वीं कक्षा तक के स्कूल को दसवीं तक अपग्रेड करने की घोषणा की। इसी प्रकार गांव में मुख्य मार्ग से सरोवर तक आने वाली सड़क के मरम्मत के साथ-साथ गोशाला में चारा उपलब्ध करवाने के लिए 2 लाख रुपये का अनुदान देने की भी घोषणा की। इससे पूर्व वन एवं वन्य प्राणी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुनील गुलाटी ने बताया कि इस परियोजना के लिए लगभग 7.5 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी, जिसमें से 1 करोड़ रुपये की राशि आवंटित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मसरोवर को रिजर्व बनाने के लिए थाना गांव की पंचायत ने एक प्रस्ताव दिया था, जिसके तहत रविवार को मुख्यमंत्री ने इस परियोजना का शिलान्यास किया है।