फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   डीसी की बैठक में नहीं पहुंचे डीएफएससी व लेबर इंस्पेक्टर , कारण बताओ नोटिस जारी

डीसी की बैठक में नहीं पहुंचे डीएफएससी व लेबर इंस्पेक्टर , कारण बताओ नोटिस जारी

Tue, 09 Oct 2018 12:54 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
डीसी की बैठक में नहीं पहुंचे डीएफएससी व लेबर इंस्पेक्टर , कारण बताओ नोटिस जारी
फोटो 3
विज्ञापन

डीसी की बैठक में नहीं पहुंचे डीएफएससी और लेबर इंस्पेक्टर, कारण बताओ नोटिस जारी
- सीएम विंडो, हरपथ, सरल पोर्टल एवं सोशल मीडिया की शिकायतों पर ली बैठक
- बोले, लापरवाही बरते वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। विकास कार्यों व जन समस्याओं को लेकर ली जाने वाली बैठकों में अधिकारियों के न पहुंचने पर डीसी कई बार चेतावनी दे चुके हैं। पर संबंधित अधिकारी गंभीर नहीं हैं। सोमवार को सीएम विंडो, हरपथ, सरल पोर्टल एवं सोशल मीडिया की शिकायतों को लेकर हुई बैठक में भी डीएफएससी व लेबर इंस्पेक्टर नहीं पहुंचे। इस पर डीसी डॉ. एसएस फुलिया ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दे दिए।

लघु सचिवालय में डीसी ने बैठक के दौरान लंबित शिकायतों की समीक्षा की। सीएम विंडो की शिकायतों की समीक्षा में सबसे पहले डीसी ने अपने कार्यालय से संबधित 2, डीडीपीओ से संबंधित 10, एसडीएम पिहोवा से संबंधित 2, एसडीएम शाहाबाद 1, तहसीलदार थानेसर से संबंधित 1 इत्यादि शिकायतों का शीघ्र निपटारा करने के आदेश दिए। सोशल मीडिया पर बेहतरीन कार्य करने पर डीसी ने सभी अधिकारियों को बधाई दी। हरपथ के अंतर्गत सड़कों की भी समीक्षा करके कहा कि जिन सड़कों का कार्य पूरा हो चुका है, उनके फोटो अपलोड करें। समय रहते सड़कों की मरम्मत का कार्य पूरा हो। सरल पोर्टल से संबंधित शिकायतों की रोजाना समीक्षा करें। कहा कि राज्य सरकार द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। एसडीएम अपने क्षेत्र में किसानों को फानों में आग न जलाने के प्रति जागरूक करें। फानों की देखरेख के लिए जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है, वह कार्यालय का काम समाप्त कर क्षेत्रों का दौरा करें। यदि कोई व्यक्ति समझाने से भी न माने तो एफआईआर दर्ज करें। डीसी ने कहा कि जिला प्लान के अंतर्गत विभागों ने जो विकास कार्य कराने हैं, उनकी सूची मंगलवार तक एडीसी कार्यालय में जमा कराएं। इस अवसर पर एडीसी अनीश यादव, एसडीएम अनिल यादव, एसडीएम सतबीर कुंडू, एसडीएम पूजा चांवरिया, एसडीएम लाडवा, डीडीपीओ कपिल शर्मा तथा जिला राजस्व अधिकारी चांदी राम चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed