{"_id":"5a7753384f1c1bb3208b75dc","slug":"191517769528-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदम ने आंखों पर पट्टी बांध अखबार पढ़कर किया अचंभित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदम ने आंखों पर पट्टी बांध अखबार पढ़कर किया अचंभित
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदम ने आंखों पर पट्टी बांध अखबार पढ़कर किया अचंभित
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
केयू के निकट स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के ऑडिटोरियम हॉल में रविवार को टैलेंट का महासंग्राम ‘किस में कितना है दम’ प्रतियोगिता हुई। इस दौरान अंबाला के नन्हें छात्र पदम कश्यप ने मैजिक वंडर ब्रेन स्पर्धा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सबको अचंभित कर दिया। पदम ने इस स्पर्धा के सेमीफाइनल में अपनी आंखों पर काली पट्टी बांध इंडियन करेंसी की पहचान कर उनके नंबर भी बताए। इसके अलावा बंद आंखों से अखबार पढ़कर वहां मौजूद सभी दर्शकों को चौंका दिया। इस स्पर्धा में प्रथम रहकर उसने फाइनल में जगह बना ली। पदम के पिता सुनील कश्यप ने बताया कि उनके पुत्र की जीत पर वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। प्रतियोगिता में डांस, सॉन्ग, मोनो एक्टिंग आदि स्पर्धाएं हुईं। डायरेक्टर एवं प्रोड्यूसर वरुण बंसल ने मुख्य अतिथि के रूप में विजेताओं को पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल की भूमिका फिरोज खान और हिमंत शर्मा ने निभाई।