फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   यह मौसम पीला रतुआ संक्रमण के लिए अनुकूल, किसान रखें खेतों में नजर : कर्मचंद

यह मौसम पीला रतुआ संक्रमण के लिए अनुकूल, किसान रखें खेतों में नजर : कर्मचंद

Wed, 31 Jan 2018 12:38 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
यह मौसम पीला रतुआ संक्रमण के लिए अनुकूल, किसान रखें खेतों में नजर : कर्मचंद
यह मौसम पीला रतुआ के लिए अनुकूल, किसान रखें खेतों में नजर : कर्मचंद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
जिला स्तरीय पेस्ट एवं एडवाइजरी यूनिट की बैठक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. कर्मचंद की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी डॉ. बलबीर सिंह भान, उप मंडल कृषि अधिकारी थानेसर डॉ. सुरेश, उप मंडल कृषि अधिकारी पिहोवा डॉ. मदन सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जेएन भाटिया और यूनिट के अन्य सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में गेहूं में लगने वाले घातक रोग पीला रतुआ और अन्य फसलों के विभिन्न कीड़े, बीमारियों पर चर्चा की गई। यूनिट सदस्य सचिव सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी कुरुक्षेत्र डॉ. बलबीर सिंह भान ने बताया कि अभी तक कुरुक्षेत्र में कहीं भी पीला रतुआ के लक्षण नहीं मिले हैं। हालांकि, यह मौसम पीला रतुए के संक्रमण के लिए अनुकूल है। इसलिए किसान नियमित रूप से खेतों में जाकर गेहूं में पीले रतुए की जांच करें।

उन्होंने बताया कि शुरुआत में संक्रमण फोसाई के रूप में 10-15 पौधों पर एक गोल दायरे में होता है। इसके बाद यह खेत में फैलता है। पीबीडब्लू 343, पीबीडब्ल्यू 373, डब्ल्यूएच 147, पीबीडब्लू 550, एचडी 2967, डीबीडब्ल्यू 88, एचडी 3059, डब्लूएच 1021 और सी 306 जैसी किस्मों में पीले रतुए का प्रकोप होने की आशंका है। इन पर नजर रखी जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि संक्रमण के होने पर रोगी पत्ती पर पीले पाउडर के साथ पीली पट्टियों का विकास होता है। जब दो उंगलियों के साथ संक्रमित पत्ती रगड़ते हैं तो पीले रंग का पाउडर उंगलियों पर आ जाता है। पीला रतुआ आने पर 200 मिलीलीटर प्रोपिकोनाजोल 25 प्रतिशत ईसी को 200 लीटर पानी में मिला कर प्रति एकड़ प्रभावित फसल पर फ्लैट फैन नोजल से स्प्रे करें। रोग के प्रकोप तथा फैलाव को देखते हुए दूसरा छिड़काव 15 से 20 दिन के अंतराल पर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed