{"_id":"59e258a54f1c1b79548b75df","slug":"191508006053-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोरगिर समाज के लोगों ने धर्मशाला के निर्माण को लेकर सीएम को सौंपा मांग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोरगिर समाज के लोगों ने धर्मशाला के निर्माण को लेकर सीएम को सौंपा मांग पत्र
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोर गिर समाज के लोगों ने धर्मशाला के निर्माण को लेकर सीएम को सौंपा मांग पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
शोर गिर समाज के लोगों ने शुक्रवार को सीएम मनोहर लाल को समाज की धर्मशाला के निर्माण के लिए मांग पत्र सौंपा। समाज के प्रधान इंद्रजीत शारदा ने बताया कि उनके समाज की धर्मशाला ब्रह्मजून रोड पर स्थित है। जिसका भवन खस्ता और जर्जर हालत में है। उनके समाज के लोग आज भी पिछड़ेपन का दंश झेल रहे है और मेहनत मजदूरी करके पालन पोषण करते है। वे अपनी धर्मशाला की मुरम्मत करवाने में भी असमर्थ है। उन्होंने बताया कि 30 साल पहले उन्हें धर्मशाला के लिए भूमि मिली थी। बड़ी मुश्किल से समाज से पैसा इकट्ठा करके धर्मशाला का निर्माण करवाया था, लेकिन अब इसका भवन जर्जर हो चुका है और कभी भी ढह सकता है। इसके निर्माण को लेकर उन्होंने सीएम से धर्मशाला के निर्माण के लिए गुहार लगाई है, ताकि वे धर्मशाला का जीर्णोद्धार कर सकें। इस मौके पर सुखदेव सिंह, राजकुमार, रमेश कुमार, कुलदीप सिंह, कपूर चंद, सुरेश कुमार, भगवान दास, छोटू राम, राकेश कुमार सहित समाज के लोग मौजूद रहे।