{"_id":"598f4a494f1c1bde248b45b9","slug":"191502562889-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-17 के निकट स्थित एक होटल में छापेमारी,वेश्यवृति रैकेट का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-17 के निकट स्थित एक होटल में छापेमारी,वेश्यवृति रैकेट का भंडाफोड़
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नंबर 40
होटल में की छापेमारी, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
अमर उजाला ब्यूरो
कुुरुक्षेत्र।
सेक्टर-17 के निकट स्थित एक होटल में शनिवार रात पुलिस ने छापेमारी कर सात लड़के, लड़कियों को गिरफ्तार कर उन्हें हिरासत में लिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त होटल में लंबे समय से वेश्यावृत्ति के धंधे से जुड़ी युवतियों का आवागमन है। इस सूचना पर जिला अपराध शाखा की टीम और थाना शहर थानेसर की पुलिस टीम ने छापेमारी कर सात लड़के लड़कियों को गिरफ्तार किया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। पुलिस होटल संचालक से पूछताछ कर रही है। वहीं होटल के रिकार्ड को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि होटल में ठहरे लोगों को नियमानुसार ठहराया जा रहा है या नियमों की अनदेखी की जा रही है। छापेमारी की पुष्टि करते हुए थाना शहर थानेसर के प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि अभी पूछताछ जारी है। वहीं पता चला है कि गिरफ्तार की गई लड़कियां कुरुक्षेत्र में लंबे समय से वेश्यावृत्ति के धंधे में शामिल एक गिरोह से जुड़ी हैं।