फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   बैंक के गार्ड के साथ लूटपाट करने वाले गिरोह का एक सदस्य को पुलिस ने किया काबू

बैंक के गार्ड के साथ लूटपाट करने वाले गिरोह का एक सदस्य को पुलिस ने किया काबू

Fri, 07 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
बैंक के गार्ड के साथ लूटपाट करने वाले गिरोह का एक सदस्य को पुलिस ने किया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इस्माईलाबाद
कुछ दिन पहले चम्मू मोड़ पर नकाबपोशों द्वारा इंडसइंड बैंक के गार्ड के साथ हाथापाई कर सामान और नगदी छीनने के गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि 18 जून की रात को इंडसइंड बैंक में कुछ नकाबपोशों ने बैंक के गार्ड के साथ हाथापाई की और उससे करीब 3500 रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस तथा मोबाइल फोन छीन कर ले गए थे। जिसके बाद पुलिस ने गार्ड सुरेश कुमार के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।

थाना प्रभारी जयनारायण शर्मा ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए एएसआई नरेश के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने छीने गए मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर अमृतसर में छापेमारी कर व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अमनदीप उर्फ साबी वासी अमृतसर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि अमनदीप चम्मूकलां का रहने वाला है। उसके चाचा आदि अब भी चम्मूकलां में ही रहते हैं। कुछ समय पहले अमनदीप व उसका पिता यहां से अमृतसर चले गए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है जहां से उसके साथियों की जानकारी हासिल करने के लिए उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed