कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) में विभिन्न प्रोग्राम में दाखिले के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 21 जून तक 10 हजार 625 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आईआईएचएस की प्राचार्य प्रो. रीटा ने बताया कि विभिन्न प्रोग्राम के लिए कुल 10 हजार 625 आवेदन प्राप्त हुए। बीए की 450 सीटों के लिए सबसे अधिक 1907 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। बीसीए की 100 सीटों के लिए 1476 आवेदन, बीकॉम की 120 सीटों के लिए 1156 आवेदन, बीएससी जीव विज्ञान के लिए 644 आवेदन, बीएससी भौतिकी विज्ञान के लिए 500, बीटीटीएम के लिए 276, बैचलर ऑफ साइंस इन होम साइंस में 40 सीटों के लिए 145 आवेदन, एमएससी इकोनॉमिक्स के लिए 61 आवेदन, एमएससी बायोटेक के लिए 194 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि आईआईएचएस संस्थान में पहली बार शुरू हुए ऑनर्स कोर्स की 20-20 सीटों पर दाखिले के लिए विद्यार्थी बहुत रुचि दिखा रहे हैं। ऑनर्स के लिए बीएससी विद मेजर इन कंप्यूटर विज्ञान के लिए 670 आवेदन, बीएससी विद मेजर इन जूलॉजी के लिए 462 आवेदन, बीए विद मेजर इन अंग्रेजी के लिए 374 आवेदन, बीएससी विद मेजर इन रसायन के लिए 451 आवेदन, बीएससी विद मेजर इन गणित के लिए 396 आवेदन, बीएससी विद मेजर इन भौतिकी के लिए 362, बीए विद मेजर इन इतिहास के लिए 269 आवेदन, बीएससी विद मेजर इन वनस्पति विज्ञान के लिए 320 आवेदन, बीए विद मेजर इन मनोविज्ञान के लिए 262, बीए विद मेजर इन इकोनाॅमिक्स के लिए 277 आवेदन, बीए विद मेजर इन हिंदी के लिए 117 आवेदन, बीएससी विद मेजर इन बायोकेमिस्ट्री के लिए 267 आवेदन तथा बीए विद मेजर इन संस्कृत के लिए 38 आवेदन प्राप्त हुए हैं। ऑनर्स 13 विषयों में 20-20 सीटें दाखिले के निर्धारित की गई हैं।