फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   19 accused of selling liquor illegally arrested in different cases

Kurukshetra News: अलग-अलग मामलों में अवैध रूप से शराब बेचने के 19 आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
19 accused of selling liquor illegally arrested in different cases
कुरुक्षेत्र/ शाहाबाद/पिपली। पुलिस ने विशेष अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर अवैध गतिविधियों में संलिप्त 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 158 बोतल ठेका शराब व दो लीटर देसी व 20 किलोग्राम लाहन बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार सागवाल ने बताया कि 27 अप्रैल को जिला पुलिस अलग-अलग टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर शिकंजा कसा। थाना लाडवा ने तीन मामले दर्ज कर में तीन आरोपियों से 24 बोतल ठेका शराब देसी बरामद की। थाना केयूके पुलिस ने तीन मामले दर्ज कर तीन आरोपियों से 25 बोतल ठेका शराब देसी बरामद की, एंटी नारकोटिक सैल टीम ने दो मामले दर्ज कर दो आरोपियों से 19 बोतल ठेका शराब देसी बरामद की। थाना शाहाबाद पुलिस ने दो मामले दर्ज कर दो आरोपियों से 31 बोतल ठेका शराब देसी बरामद की तो वहीं अपराध अन्वेषण शाखा-दो ने दो मामलों में दो आरोपियों से 14 बोतल शराब देसी बरामद की।
विज्ञापन

अपराध अन्वेषण शाखा-एक ने दो मामलों में दो आरोपियों से 16 बोतल शराब देसी बरामद की, थाना शहर पिहोवा पुलिस ने एक मामले में एक आरोपी से छह बोतल ठेका शराब देसी बरामद की जबकि थाना सदर पिहोवा पुलिस ने एक मामले में एक आरोपी से नौ बोतल ठेका शराब देसी, थाना कृष्णा गेट पुलिस ने एक मामले में एक आरोपी से सात बोतल ठेका। शराब देसी बरामद की, थाना सदर थानेसर पुलिस ने एक मामले में एक आरोपी से सात बोतल शराब ठेका देसी बरामद तथा थाना झांसा पुलिस ने एक मामले में एक आरोपी को चलती भट्टी के साथ काबू कर आरोपी से दो लीटर देसी शराब व 20 किलोग्राम लाहन बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed