फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   राईस मिलों का स्टॉक जांच करने चंडीगढ़ से पहुंची टीम तो भड़के मिलर्स हड़ताल पर उतरे, मंडियों में खरीद कार्य ठप

राईस मिलों का स्टॉक जांच करने चंडीगढ़ से पहुंची टीम तो भड़के मिलर्स हड़ताल पर उतरे, मंडियों में खरीद कार्य ठप

Sun, 07 Oct 2018 12:18 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
राईस मिलों का स्टॉक जांच करने चंडीगढ़ से पहुंची टीम तो भड़के मिलर्स हड़ताल पर उतरे, मंडियों में खरीद कार्य ठप
फोटो 53 से 55, 32
विज्ञापन

राइस मिलों का स्टॉक जांच करने से भड़के मिलर्स हड़ताल पर उतरे, मंडियों में खरीद कार्य ठप
- करीब तीन घंटे तक मिलर्स ने जताया विरोध, जमकर की नारेबाजी तो बैरंग लौटी चंडीगढ़ से आई टीम
- विधायक सुभाष सुधा के नेतृत्व में करनाल में राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज से मिले मिलर्स, देर रात तक चली बैठक बेनतीजा, आज 11 बजे फिर मीटिंग
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। अनाज मंडियों से अब तक खरीद किए गए धान का स्टॉक राइस मिलों में जांचने के लिए खाद्य एवं पूूर्ति विभाग के चंडीगढ़ से पहुंची अधिकारियों की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। आठ सदस्यीय टीम पहले ही राइस मिल में जांच के लिए पहुंची थी, जहां मिलर्स ने कड़ा विरोध जताते हुए उनके समक्ष ही जमकर नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके चलते टीम को बिना जांच किए ही बैरंग लौटना पड़ा।
इस जांच के विरोध में ही हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन ने अनाज मंडियों में हड़ताल कर दी, जिससे धान खरीद कार्य ठप हो गया और किसान दर-दर भटकते रहे। जानकारी अनुसार एसीएफए सरीफ सिंह, सुखबीर सिंह, एएसओ वीरेंद्र सिंह सहित आठ अधिकारियों की टीम सुबह करीब ग्यारह बजे सतपाल सिंगला के श्री कृष्ण कृपा राइस मिल में अचानक छापेमारी के लिए पहुंची और रिकॉर्ड की जांच करने लगी। यह भनक लगते ही हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष ज्वैल सिंगला, कुरुक्षेत्र राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रधान नेम चंद जैन, पिहोवा मिलर्स एसोसिएशन के प्रधान जनक राज सिंगला सहित भारी संख्या में मिलर्स एकत्रित हो गए और जांच किए जाने का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। मिलर्स ने जांच करने आए अधिकारियों को जहां खरी-खरी सुनाई तो वहीं इसे अधिकारियों पर मिलर्स पर बेवजह दबाव बनाने व उनकी प्रतिष्ठा खराब करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बार-बार की जाने वाली जांच किसी भी स्तर पर सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


भड़के मिलर्स शांत नहीं हुए तो डीसी, एडीसी भी पहुंचे
जांच को लेकर भड़के मिलर्स जब शांत नहीं हुए और मंडियों में हड़ताल का ऐलान करन दिया तो मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा। इसके बाद डीसी डॉ. एसएस फुलिया व एडीसी अनीश यादव भी मौके पर पहुंचे। डीसी के समक्ष भी आढ़तियों ने स्पष्ट ऐलान किया कि इस तरह की बार-बार जांच को सहन नहीं किया जाएगा। ऐसे जांच जारी रहेगी तो वे धान खरीद कार्य नहीं करेंगे और जो धान अब तक उठाया है, उसके चावल का सरकार को भुगतान अगले 15 दिनों तक कर दिया जाएगा। मिलर्स शांत नहीं हुए तो डीसी ने एक बैठक उनके साथ अपने कार्यालय में बुलाई, जहां पर भी मिलर्स शांत नहीं हुए। डीसी ने हड़ताल खत्म करने की भी अपील की, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीद किए धान के स्टॉक की करनी थी जांच : सरीफ
जांच टीम की अगुवाई कर रहे एसीएफए सरीफ सिंह संधू ने बताया कि विभागीय आदेशों के चलते आठ सदस्यीय टीम रूटीन जांच के लिए पहुंची थी। श्री कृष्ण कृपा राइस मिल में ही उन्होंने यह कार्य शुरू किया था, लेकिन मिलर्स ने उन्हें यह कार्य करने से रोक दिया और हंगामा शुरू कर दिया। इसी के चलते उन्हें बैरंग लौटना पड़ा है। पूरे मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

अभी तक हुई 52,700 मीट्रिक टन धान की खरीद
जांच टीम ने बताया कि राइस मिल में जांच से पहले उन्होंने अनाज मंडी में धान खरीद की जानकारी जुटाई, जिसके अनुसार अब तक 52,700 मीट्रिक धान की खरीद हुई। इस धान का अनाज मंडी के अलावा किस-किस मिल में कितना स्टॉक है, यही जांच करनी थी। अब अगली कार्रवाई उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार की जाएगी।

देर शाम राज्यमंत्री कर्ण देव कांबोज से मिलने पहुंचे मिलर्स
अनाज मंडियों में हड़ताल के चलते देर शाम हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल थानेसर विधायक सुभाष सुधा के नेतृत्व में राज्यमंत्री कर्ण देव कांबोज से मिलने करनाल पहुंचा। एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष ज्वैल सिंगला के नेतृत्व में मिलर्स ने राज्यमंत्री के समक्ष स्पष्ट किया कि जांच के नाम पर उन्हें बार-बार परेशान किया जा रहा है, जिससे मिलर्स आहत हैं। राज्यमंत्री के साथ देर रात तक चली प्रतिनिधिमंडल की मीटिंग बेनतीजा रही। रविवार सुबह 11 बजे दोबारा राइस मिलर्स एसोसिएशन के साथ दोबारा होगी बैठक। ज्वैल सिंह ने मांग की है कि जब तक खाद्य आपूर्ति विभाग के एसीएस राइस मिलर्स से माफी नहीं मांगेंगे, हड़ताल जारी रहेगी।

खरीद बंद होने से भड़के किसानों ने मंडी के दोनों गेट किए बंद, अधिकारियों की फूलीं सांसें
दिन भर मिलर्स की हड़ताल के चलते खरीद न होने व रविवार को भी खरीद बंद रहने से खफा किसान देर शाम भड़क गए। उन्होंने नई अनाज मंडी के दोनों गेटों को बंद कर दिया और नारेबाजी की। मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुरेेश सैनी कुक्कु, डीएफएससी नरेंद्र सिंह सहरावत, डीएपी राज सिंह सहित अन्य अधिकारी भी पहुंचे। उन्होंने किसानों को आश्वास्त किया सोमवार से खरीद कार्य सुचारू करवा दिया जाएगा। इसके बाद किसान शांत हुए और जाम खोला। देर रात तक पुलिस बल मंडी में तैनात रहा।

आज हड़ताल रही तो कल रविवार को भी खरीद रहेगी बंद, अब कहां जाएं : जयसिंह
गांव जोगना खेड़ा से धान लेकर आए किसान जयसिंह का कहना था कि शनिवार को मिलर्स ने हड़ताल कर दी और रविवार को खरीद बंद रहेगी, ऐसे में अब उनके लिए मुश्किल खड़ी हो गई है। सीजन के चलते उन्हें अब मंडी में ही धान के पास ही बैठने को मजबूर होना पड़ेगा।


सोमवार से शुरू होगी खरीद, नहीं आने दी जाएगी परेशानी : चेयरमैन
मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेश सैनी कुक्कु ने कहा कि रविवार को खरीद कार्य बंद रहेगा , लेकिन सोमवार से सुचारू तौर पर खरीद शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद किसानों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed