फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   कहर बरपा सकती है भाखड़ा व एसवाईएल नहर

कहर बरपा सकती है भाखड़ा व एसवाईएल नहर

Mon, 30 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
कहर बरपा सकती है भाखड़ा व एसवाईएल नहर
फोटो 1 से 5
विज्ञापन

भाखड़ा और एसवाईएल नहरें बरपा सकती हैं कहर
बाढ़ आपदा प्रबंधन का सच: तटबंध जर्जर, साफ- सफाई के नाम पर खानापूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। बारिश के सीजन में खतरा बन चुकी यमुना नदी में बाढ़ के खतरे के चलते जहां प्रदेश सरकार अलर्ट पर आ गई है। वहीं भाखड़ा व एसवाईएल नहर कुरुक्षेत्र में कहर बरपा सकती हैं।
सिंचाई विभाग हर साल बाढ़ आपदा प्रबंधों पर करीब 60 लाख रुपये खर्च करता है। पर इन दोनों नहरों के खस्ताहाल तटबंध व लचर सफाई व्यवस्था इन प्रबंधों की पोल खोल रहे हैं। डीसी सहित अधिकारियों की टीमें नहरों का दो बार अवलोकन कर चुकी हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला टीम ने नहरों का करीब पांच किलोमीटर दूरी तक दौरा किया। टीम ने देखा कि सिंचाई विभाग के कार्यालय से महज कुछ दूर एसवाईएल गंदगी, घास व कबाड़ से अटी है। पिहोवा रोड व ढांड रोड पुल से कुछ ही दूरी पर भाखड़ा नहर के तटबंध खस्ताहाल हैं। एसवाईएल नहर की भी ऐसी ही स्थिति है, जिसे सफाई की दरकार है तो सिंचाई विभाग के कार्यालय के समीप ही इस नहर के किनारे भी जर्जर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

76 गांव संवेदनशील चिह्नित
जिला प्रशासन ने भारी बारिश के बीच बाढ़ के खतरे से 76 गांव संवेदनशील चिह्नित किए हैं। ज्योतिसर, मुर्तजापुर, इंदबड़ी, गढ़ी रोडान, दबखेड़ी, टकोरन, बीबीपुर, शाहाबाद, मुमटी, रोहटी, मलिकपुर, झांसा, नलवी, दयालनगर, रूप नगर, बबकपुर, ठसका मीराजीं, टबरा, जलबेहड़ा, खंजरपुर, नैसी, लौटनी व समसपुर अति संवेदनशील हैं।

वर्ष 2010 में एसवाईएल ने बरपाया था कहर
वर्ष 2010 में एसवाईएल नहर ने कुरुक्षेत्र में कहर बरपाया था। गांव दबखेड़ी के समीप टूटी नहर को प्रशासन संभाल भी नहीं पाया था और सेना को मोर्चा संभालना पड़ा था। तब तक बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित हो चुके थे। बाढ़ ने शहर में भी भारी मार की थी। इसके बावजूद भी हर वर्ष प्रशासन की ओर से वास्तविकता में पुख्ता प्रबंध नहीं किए जाते जबकि लोग उस समय बाढ़ के झेल चुके कहर को भुला नहीं पा रहे हैं।
खुद किया मुआयना, प्रबंध पूरे : डीआरओ
डीआरओ चांदी राम का कहना है कि जिले भर में बाढ़ का फिलहाल कहीं खतरा नहीं है। खुद नहरों का मुआयना किया है और सभी प्रबंध पुख्ता हैं। नहरों के तटबंध खस्ताहाल होने के लिए सिंचाई विभाग जिम्मेदार है। ऐसे हालात में पानी अधिक आने पर बाढ़ की स्थिति बनी तो वही अधिकारी जिम्मेदार होंगे। वहीं सिंचाई विभाग के एससईएन कृष्ण कुमार ने दो दिन पहले ही जॉइन किया है और छुट्टी के चलते उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नबंर 1077 पर दे सकते सूचना
डीसी डॉ. एसएस फुलिया ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति की जानकारी हेल्पलाइन नंबर 1077 या राज्य बाढ़ राहत नियंत्रण कक्ष के नबंर 0172-2545938 पर दें। एसडीएम शाहाबाद सतबीर कुंडू ने कहा कि शाहाबाद उपमंडल में बाढ़ से संबंधित सूचना 01744-240555 पर दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed