फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सीबीएसई 10वीं परीक्षा में भी बेटियों ने लहराया परचम

सीबीएसई 10वीं परीक्षा में भी बेटियों ने लहराया परचम

Wed, 30 May 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई 10वीं परीक्षा में भी बेटियों ने लहराया परचम
जिले में फिर बेटियां बनीं टॉपर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। सीबीएसई 12वीं परीक्षा के बाद अब 10वीं कक्षा के परिणामों में भी जिले की बेटियां बुलंदी पर रही हैं। उन्होंने कामयाबी का परचम लहराते हुए टॉप स्थान हासिल कर साबित कर दिया कि बेटियां किसी भी तरह बेटों से कम नहीं है। सुबह से ही परिणाम जाने के लिए बेहद उत्साहित विद्यार्थियों को जैसे ही अपनी सफलता का पता चला तो खुशी से झूम उठे। एक-दूसरे को बधाई दी तो स्कूलों में जश्न जैसा माहौल बन गया, जहां मिठाई खिलाकर मेधावी साबित हुए विद्यार्थियों को बधाई दी। परिणाम जानने के लिए विद्यार्थी जहां अपने मोबाईल पर सुबह से ही प्रयास करते रहे तो वहीं मीडिया में इसकी जानकारी आते ही अनेकों विद्यार्थियों ने साईबर कैफे की ओर भी रूख कर लिया तो वहीं अनेकों स्कूलों में शिक्षकों ने कार्यक्रमों का आयोजन मेधावी विद्यार्थियों की सफलता से सभी को अवगत कराया।
विज्डम वर्ल्ड स्कूल के 93 विद्यार्थी मेरिट में
सीबीएसई 10वीं कक्षा के परिणाम में विज्डम वर्ल्ड स्कूल के मैनेजर विनोद रावल ने बताया कि विद्यालय के 93 विद्यार्थी मेरिट में जगह बनाने में कामयाब रहे। छात्रा संयोगिता ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर शहरभर में पहला स्थान हासिल किया है। 90 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थियों में संयोगिता के अलावा किंशुक, लोकप्रिया, तेजस्विनी, याशना, नंदिनी, तानिष, अंशु, वासु, छवि, प्रियांशि, आदित्य, अरमान, चैतन्य, डेविस, अंकित, कृतिका, लिपिका, सिद्धि, अमन, आरव, आयुषि, सात्विक, अवनि, विराज, देव, तन्मय, उत्सव, विजयंत, सिया, वतन प्रताप, सूर्य प्रताप, गरिमा, श्रुति, मैत्री, अभिनव शामिल रहे।
विज्ञापन

गुरुकुल के 2 छात्रों को मिले 98 प्रतिशत अंक
गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 2 छात्रों ने 10वीं की परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नया कीर्तिमान बनाया है। इसके अतिरिक्त गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 61 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनावाया। गुरुकुल के सभी 184 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए और 149 छात्रों ने मेरिट में जगह बनाई है। गुरुकुल की इस विशेष उपलब्धि पर संरक्षक एवं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने प्रधान कुलवंत सिंह सैनी, उपप्रधान राजिंद्र कलेर, निदेशक एवं प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता, सह-प्राचार्य शमशेर सिंह सहित समस्त गुरुकुल परिवार को दूरभाष पर शुभकामनाएं दीं। सह प्राचार्य शमशेर सिंह ने बताया कि गुरुकुल के राहुल और निकुंज आर्य ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गुरुकुल टॉप किया है। आदित्य ने 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगन और परिश्रम से हासिल की सफलता
अग्रसेन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उच्चतम अंक हासिल कर विद्यालय तथा अपने परिजनों का नाम रोशन किया है। विद्यालय की प्राचार्य ने बताया की शिल्पा ने 98 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम, अमृतांशु और नव्या ने 97.2 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा तथा ध्रुव ने 96.6 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि 25 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। प्राचार्य ने कहा कि कोशिश करने वालों कि कभी हार नहीं होती। अथक परिश्रम से ही बुलंदियों को छुआ जा सकता है। विद्यालय के 100 छात्रों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक तथा 162 बच्चों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
मदर टेरेसा स्कूल का 10वीं का परिणाम रहा शानदार
लाडवा। मदर टेरेसा मॉडर्न पब्लिक स्कूल का 10वीं का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। सबसे अधिकतम अंक महक 96 प्रतिशत, आर्यन बैंस नवे 91 प्रतिशत, नवजोत सिंह ने 90 प्रतिशत प्राप्त किए। स्कूल की प्राचार्य मीनू मदान ने कहा कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष मदर टेरेसा स्कूल के विद्यार्थियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि 60 विद्यार्थियों में से 35 ने मेरिट में जगह बनाई है। अभय ने 87, हिमांशु ने 87, रितिका ने 86, सिमरन ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
हर्षिता गोयल ने 97 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल में पाया पहला स्थान
लाडवा। सुगनी देवी आर्य गर्ल्स स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्रिंसिपल मीनाक्षी छाबड़ा ने बताया कि हर्षिता गोयल ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया है। मुस्कान ने 94.4 प्रतिशत के साथ दूसरा व रूपांशी ने 93 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके अतिरिक्त अंजलि ने 92.4, मुस्कान ने 91.4 व अनु ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि 50 छात्राओं में से 15 ने मेरिट में जगह बनाई है। स्कूल प्रबंधन समिति, प्रिंसिपल व स्टाफ ने छात्राओं व उनके अभिभावकों को बधाई दी है।
सतलुज के रवि कुमार को स्कूल में मिले सबसे अधिक अंक
सतलुज स्कूल शाहाबाद का परिणाम शत प्रतिशत रहा, जिसमे स्कूल के विद्यार्थी रवि कुमार ने 92.8 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किय। दीपांशी ने 88.4 और खुशी ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रशांत शर्मा ने 83.6, सुनैना ने 78.8, अभिजीत ने 77.2, आयुष ने 72.6, सिमरन ने 74 और अमृतपाल ने 73 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

बीआर इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने उन्नति के नए सोपानों को छूते हुए सफलता के शिखर पर अपना परचम लहराया है। परीक्षा में स्कूल के 27 विद्यार्थियों ने मेरिट में तथा 61 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। अलीशा ने 95, वंशिका ने 93 व यशिका ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इसी तरह इष्ट ज्योत सिंह, जसजीत सिंह, नोबलप्रीत कौर, मनमीत कौर, गुरसिमरन सिंह, चिराग चांदना, मिहिर किंगर, छवि, शिवांगी, योगिता, अभिनव, शाइना, किंजल, अनन्या, स्वप्निल, मुस्कान ने 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन दीपक चोपड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप चोपड़ा, सचिव कुलदीप चोपड़ा, प्रिंसिपल डॉ. वनिता बाला, मुख्य अध्यापिका गूंज गीता, सिम्मी चोपड़ा व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed