{"_id":"5a468be24f1c1b502b8b746b","slug":"181514572770-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरफ्लो नाले ने किया परेशान, एप से भी नहीं निकला समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरफ्लो नाले ने किया परेशान, एप से भी नहीं निकला समाधान
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
थानेसर नगर परिषद के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र दर्रा खेड़ा में ओवरफ्लो नाले ने दुकानदारों और राहगीरों को टेंशन में डाल रखा है। नाले से निकली गंदगी शेख चेहली मकबरे की तरफ जाने वाली सड़क पर आ जाती है और दुकानों के आगे जमा हो जाती है। इससे व्यापारियों के साथ ही वाहन चालक भी परेशान हैं। गंदगी दूर करने को लेकर प्रशासन द्वारा लांच किया गया स्वच्छता संबंधी ऐप भी यहां कारगर साबित नहीं हो रहा।
दर्रा खेड़ा से शेख चेहली वाली सड़क से गुजरने वाले प्रभावितों में वीरेंद्र तंवर, मेघराम शर्मा, राजेश शर्मा, जोगिंद्र सिंह, राजेश सिंगला, मुकेश सैनी, रवि ढींगड़ा, विजय कुमार ने कहा कि दुकानों के पास से गुजरता नाला 15 दिन से ब्लॉक है। इसससे ओवरफ्लो हो रहा है। नाले से गंदा पानी और गंदगी सड़क पर आ रही है। इससे दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। वाहन चलाते समय फिसलने का डर बना रहता है। गंदे पानी से निकली बदबू ने क्षेत्र में रुकना दुश्वार कर दिया है। लेकिन, नगर परिषद ने स्वच्छता बरकरार रखने का यहां कोई बंदोबस्त नहीं किया। अशोक कुमार और निर्मल सैनी ने बताया कि उन्होंने प्रशासन द्वारा जारी स्वच्छता ऐप पर भी लगभग दो सप्ताह पहले शिकायत की थी। इसके बाद भी समाधान नहीं निकला। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द स्वच्छता का माहौल तैयार करते हुए ओवरफ्लो नाले की सफाई और सड़क से गंदगी दूर की जाए।
नए वर्ष में स्वच्छता सर्वेक्षण, गंदगी दे रही चुनौती
नए वर्ष की शुरुआत में स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम शहर का दौरा करेगी। इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता का जायजा लिया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन और नगर परिषद की बैठकें हो रही हैं। बावजूद इसके शहर में गंदगी नहीं हट रही।
विज्ञापन
यहां-यहां भी गंदगी बेहिसाब
शहर में बिरला मंदिर चौक के निकट रेलवे फाटक, छोटा रेलवे स्टेशन थानेसर के निकट, जिंदल पार्क के निकट, स्थानवीश्वर मंदिर के पास, दीदार नगर, अमीन रोड, झांसा रोड, कीर्ति नगर, कैलाश नगर, मोहन नगर, सलारपुर रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में गंदगी है।
शनिवार को करा देंगे समस्या का समाधान : भारती
नगर परिषद के ईओ बीएन भारती ने कहा कि यह समस्या उनके संज्ञान में नहीं है। कर्मियों को भेजकर शनिवार को गंदगी साफ करा दी जाएगी। गंदे नाले के ओवरफ्लो होने के कारणों का पता करके उसे भी दुरुस्त करा दिया जाएगा। भविष्य में यहां किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
गांवों में भी स्वच्छता अभियान फुस्स
गंदगी को लेकर गांवों में भी हालात बदतर हैं। गलियों में लगे गोबर के ढेर और नालों के आसपास उगी घास माहौल को खराब कर रही है। सरपंच इस ओर ध्यान तक नहीं दे रहे। इनमें मथाना, दौलतपुर आदि गांव शामिल हैं। न बीडीपीओ, न डीडीपीओ और न ही डीसी इस समस्या पर ध्यान दे रहे हैं।