फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   खेलों को पूरा महत्व दें सभी स्कूल : वोहरा

खेलों को पूरा महत्व दें सभी स्कूल : वोहरा

Sun, 15 Oct 2017 12:04 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खेलों को पूरा महत्व दें सभी स्कूल : वोहरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
सीबीएसई के संयुक्त निदेशक पुष्कर वोहरा ने कहा कि स्कूलों को खेलों को और अधिक महत्व देने की आवश्यकता है। यदि स्कूल खेलों को महत्व देंगे तो अच्छे खिलाड़ी सामने आएंगे। ये दुनिया में भारत का नाम रोशन करेंगे। वह शनिवार को सीबीएसई नॉर्थ और वेस्ट जोन की हॉकी प्रतियोगिताओं के दौरान सोम कॉन्वेंट गुरुकुल में खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे।

न्होंने महिला खिलाड़ियों को विशेष हिदायत दी कि वे खेलते हुए चोट से बचें। मेहनत सदा रंग लाती है। इसलिए सभी खिलाड़ी मेहनत के साथ खेलें। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को सुविधाएं देने का फैसला लिया है। खिलाड़ियों को इन सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए। इस मौके पर पुष्कर वोहरा ने सभी खिलाड़ियों से परिचय लिया और उनका हौसला बढ़ाया। सोम कॉन्वेंट गुरुकुल के निदेशक सुभाष चौहान ने बताया कि शनिवार को कुल 14 टीमों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। अंडर-17 महिला वर्ग में सोम कॉन्वेंट गुरुकुल ने एएसएम स्कूल पदमपुर राजस्थान को 6-5 से हराया। भगत पब्लिक स्कूल सिरसा ने डिवाइन चाइल्ड महसाना गुजरात को 5-2 से और खालसा अकेडमी अमृतसर ने एएसएम पदमपुर राजस्थान की टीम को 2-1 से पराजित किया। अंडर-17 पुरुष वर्ग में चंदन बाल विकास पानीपत ने विजय सेंट्रल स्कूल जयपुर की टीम को 4-0, सोम कॉन्वेंट गुरुकुल घराडसी की टीम ने भगत पब्लिक स्कूल सिरसा को 4-0 से पराजित किया। अंडर-19 महिला वर्ग में सोम कॉन्वेंट गुरुकुल की टीम ने एमके डीएवी अटारी को 8-0 से पराजित किया। अंडर-19 पुरुष वर्ग में डीएवी मल्टीपर्पज सोनीपत ने डिवाइन चाइल्ड महसाना गुजरात की टीम को पराजित किया। सुभाष चौहान ने बताया कि रविवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन सभी वर्गों के फाइनल मैच खेले जांएंगे। इस मौके पर प्रतियोगिता अध्यक्ष संजीव त्यागी और सीबीएसई के ऑब्जर्वर कार्तिक जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed