फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   अब दाल-रोटी भी जुटानी हो रही मुश्किल

अब दाल-रोटी भी जुटानी हो रही मुश्किल

Sun, 10 Sep 2017 12:04 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
अब दाल-रोटी भी जुटानी हो रही मुश्किल
फोटो 34,35,40 से 42
विज्ञापन

दालों से रिफाइंड तक महंगा, बिगड़ रहा रसोई का बजट
अमर उजाला ब्यूरो
कुुरुक्षेत्र। लगातार बढ़ रही महंगाई ने गरीब और आम वर्ग का जीना मुहाल कर दिया है। लगभग एक माह में ही दालों से लेकर रिफाइंड के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। इससे गृहणियों का रसोई बजट बिगड़ने लगा है। लोगों का मानना है कि वर्तमान भाजपा सरकार से उन्हें पूरी उम्मीद थी कि सत्ता में आने के बाद कम से कम आम उपभोग की वस्तुएं तो सस्ती होंगी, लेकिन आज भी उन्हें निराशा ही झेलनी पड़ रही है। वहीं खुदरा व्यापारियों से लेकर किराना सामान विक्रेता भी इन वस्तुओं के भावों में कोई कमी अभी होने की संभावना नहीं जता रहे हैं। सबसे अधिक भाव चना दाल, बेसन व रिफाइंड आदि के बढ़े हैं।
---
दाल, चीनी और रिफाइंड आदि के भाव अभी कम नहीं हुए हैं बल्कि कई चीजों के भावों में वृद्धि ही हुई है। सबसे से अधिक भाव चना दाल के बढ़े हैं। इसमें करीब 10 रुपये तक की वृद्धि हुई है वहीं चीनी भी करीब दो से तीन रुपये महंगी हुई है।
विज्ञापन

- रमेश चंद्र, किराना स्टोर संचालक, पालिका बाजार

अभी दालों के अलावा चीनी, रिफाइंड आदि के भावों में कमी होने की संभावना दिखाई नहीं दे रही है। सरकार चाहे तो इनके दाम में कमी हो सकती है। रिफाइंड भी पिछले माह की तुलना में करीब 5 से 10 रुपये महंगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिल अग्रवाल, किराना स्टोर संचालक, रेलवे रोड

आम उपभोग की वस्तुओं के भाव अधिक होने से रसोई का बजट लगातार बिगड़ रहा है। आज आम गृहणी को अपनी रसोई को चलाना मुश्किल हो रहा है। महंगाई बढ़ने से और चीजों पर भी असर पड़ रहा है।

- ज्योति, गृहणी, निवासी, पिपली
--
बढ़ती जा रही महंगाई के चलते अब तो दाल-रोटी भी मुश्किल हो रही है। हर किसी का रसोई बजट बिगड़ रहा है। सरकार को कम से कम खाद्य पदार्थों की कालाबाजारी पर अंकुश लगाते हुए इनके दाम कम करने के लिए कठोर कदम उठाने चाहिए।
- केला देवी, गृहणी
---
खाद्य सामग्री पहले अब
चना दाल 70 80
राजमा 100 105
मूंग दाल साबुत 60 80
मूंग दाल धुली हुई 75 85
चीनी 41 44
रिफाइंड 70 90
नोट : माहभर में बदले रेट रुपये प्रतिकिलो में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed