फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   18 streets of the city will be constructed, Rs 2 crore will be spent

Kurukshetra News: शहर की 18 गलियों का होगा निर्माण, दो करोड़ रुपये होंगे खर्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
18 streets of the city will be constructed, Rs 2 crore will be spent
कुरुक्षेत्र। नारियल तोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ करते राज्य मंत्री सुभाष सुधा।।
कुरुक्षेत्र। शहर के अलग-अलग वार्डों में 18 गलियों और अन्य विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा, जिन पर दो करोड़ से ज्यादा बजट खर्च होगा। 23, 26, 27, 30, 31 नंबर वार्डों में इन गलियों के निर्माण का कार्य राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने गत देर शाम शुरू किया। उन्होंने कहा कि इन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर अधिकारियों को विशेष निगरानी रखनी होगी। किसी भी स्तर पर गुणवत्ता में कमी पाई गई तो दोषी अधिकारी और एजेंसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नगर परिषद की तरफ से शहर की प्रत्येक कच्ची या खराब गली का निर्माण कार्य पूरा किया जा रहा है। इस शहर की अधिकतर खराब गलियों के टेंडर जारी कर दिए गए है। इस शहर की प्रत्येक गली पक्की होगी ताकि लोगों को उच्चस्तरीय सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने अधिकारियों को सख्त आदेश भी दिए कि गलियों का निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा करना होगा और संबंधित एजेंसियों को गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देना होगा। अगर कोई एजेंसी मापदंडों पर खरी नहीं उतरी तो एजेंसी को नियमानुसार ब्लैक लिस्ट भी किया जा सकता है। इस लिए निर्माण कार्य में उच्चस्तरीय सामग्री का प्रयोग करना होगा।
विज्ञापन



इन गलियों का शुरू हुआ निर्माण कार्य
भीम कॉलोनी में वार्ड 23 में डॉ. संतोष मेहला के घर से ज्ञान चंद के घर तक 13.08 लाख रुपए, वार्ड नंबर 26 में विभिन्न सड़कों व गलियों के रिपेयर व रखरखाव पर 15 लाख रुपए, शांति नगर वार्ड नंबर 26 में दुर्गा माता मंदिर से सार्थक कम्प्यूटर तक 8.62 लाख रुपये, वार्ड 26 में सुखबीर मास्टर के घर से रघुबीर सिंह के घर तक, बिंदर चक्की वाला से सुरजीत मेडिकॉज तक 14.14 लाख रुपये, वेव अकादमी से सतीश दहिया के घर तक 15.55 लाख रुपये, शांति नगर वार्ड नंबर 27 में विभिन्न गलियों, सड़कों, ड्रेन आदि पर 15 लाख रुपये, वार्ड 27 में चहल निवास से नरकातारी रोड तक 11.01 लाख रुपये, वार्ड 30 में विभिन्न गलियों, सड़कों व ड्रेन पर 15 लाख रुपये, दुर्गा नगर वार्ड नंबर 30 में हनुमान मंदिर पारस राम कॉलोनी से विशाल टी हाउस तक गली निर्माण कार्य पर 24.82 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंबर 31 में विभिन्न गलियों, सड़कों व ड्रेन पर 15 लाख रुपये, वार्ड 31 में रामलाल के घर से कृष्ण दरबार तक 7.32 लाख, वार्ड 31 में जांगड़ा के घर से रमेश मुखी के घर तक 3.51 लाख रुपये, वार्ड 31 में पराशर डेयरी से मनोज वशिष्ठ के घर तक 12 लाख रुपये, वार्ड 31 में गौरी के घर से महावीर के घर तक 4.86 लाख रुपये, वार्ड नंबर 31 में नामदेव मंदिर से सुभाष वालिया के घर तक 5.86 लाख रुपये, वार्ड नंबर 31 में विकास फर्नीचर से बाबू राम के घर तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed