{"_id":"5a77523b4f1c1b9f268b8456","slug":"171517769275-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 दिन के बाद कैसल मॉल मे दिखाया गया पदमावत फिल्म का शो 21-41-41","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 दिन के बाद कैसल मॉल मे दिखाया गया पदमावत फिल्म का शो 21-41-41
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को कुरुक्षेत्र के कार्निवाल सिनेमा में दिखाई गई पद्मावत
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र ।
देश में रिलीज के 11 वें दिन पुलिस सुरक्षा के बीच कुरुक्षेत्र कैसल माल में फिल्म पदमावत के 8 शो हुए। पहले दिन इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों में उत्साह दिखा और रविवार को छुट्टी के दिन पद्मावत की 800 टिकटें बिकी। बता दें कि रिलीज से एक दिन पहले कुछ शरारती तत्वों ने शहर के कैसल मॉल में तोड़फोड़ की थी, जिसको लेकर मॉल प्रबंधक द्वारा पुलिस अधीक्षक से मॉल की सुरक्षा को लेकर पत्र भी लिखा था।
इसके अगले दिन कैसल मॉल मैनेजमेंट ने फिल्म पदमावत को रिलीज नहीं करने का नोटिस चस्पा कर दिया था। बता दें फिल्म ना दिखाये जाने के कारण सिनेमा को 25 जनवरी से ही लगभग सात से आठ लाख रुपये प्रतिदिन नुकसान उठाना पड़ रहा था। कार्निवल सिनेमा के प्रबंधक ने बताया कि लगभग ग्यारह दिनों के बाद फिल्म दिखाई जा रही है। कार्निवल सिनेमा की तीनों स्क्रीन पर आज सिर्फ पद्मावत दिखाई गई। सुबह 9 बजे पहला शो शुरू हुआ था। आखिरी शो शाम पांच बजे दिखाया गया। मल्टी प्लेक्स की तीनों स्क्रीन पर आज पद्मावत फिल्म के आठ शो चलाए गए। एक शो अन्य फिल्म का दिखाया गया। कैसल मॉल के प्रबंधक रमेश सचदेवा ने बताया कि कुरुक्षेत्र में पुलिसकर्मियो की सुरक्षा में फिल्म रिलीज की गई है। इस मौके पर डीएसपी राज सिंह, सिटी एसएचओ प्रतीक सिंह, एसआई जगदीश चंद, सुभाष मंडी एसआई सेवा सिंह आदि पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। सिटी एसएचओ प्रतीक सिंह ने बताया कि कैसल मॉल में 85 पुलिसकर्मियों की ड्यटी लगाई गई थी। माहौल को देखते हुए धारा 144 लगाई हुई है।