{"_id":"5a70bd274f1c1bef7b8b476a","slug":"171517337895-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्ड लौटाने में बैंक के आनाकानी करने पर उपभाक्ताओं ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्ड लौटाने में बैंक के आनाकानी करने पर उपभाक्ताओं ने लगाया जाम
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्ड लौटाने में बैंक के आनाकानी करने पर उपभाक्ताओं ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद। गोल्ड लोन का ऋण अदा करने के बाद भी गोल्ड वापस देने में बैंक मैनेजर के आनाकानी करने पर उपभोक्ताओं ने ग्रामीणों के साथ मिल कर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर थाना प्रबंधक दिनेश चौहान दल बल के साथ पहुंच गए। मनजीत कौर वासी चम्मूकलां ने बताया कि उसके पति जसवंत सिंह ने स्टेट बैंक आफ इंडिया से गोल्ड लोन लिया था। उसके पति जसवंत सिंह की करीब दो साल पहले मृत्यु हो गई थी। उसके बाद उन्होंने ब्याज सहित बैंक के लोन का कर्ज भर दिया। बैंक से लोन की एवज में रखे गए गोल्ड को वापस करने के लिए कहा तो बैंक मैनेजर आनाकानी करने लगीं तथा उनका गोल्ड वापस नहीं किया। जब बैंक मैनेजर ने उनकी बात नहीं सुनी तो मजबूर होकर उन्हें हाईवे पर बैठना पड़ा। थाना प्रभारी दिनेश चौहान ने मौके पर पहुंच कर उपभोक्ता और बैंक मैनेजर की मीटिंग करवा कर बीच का रास्ता निकालने की बात कही। इसके बाद ही जाम खोला गया।
बैंक की मैनेजर बिमल गुप्ता ने बताया कि चम्मूकलां के जसवंत सिंह ने साढे़ सात लाख रुपये का गोल्ड लोन लिया था। उनकी मृत्यु हो गई है। उसकी पत्नी मनजीत कौर ने लोन का सारा कर्ज चुका दिया है। उसके बाद गोल्ड वापस करने के लिए मृतक के सारे परिवार के हस्ताक्षर जरूरी हैं। इस पर मनजीत कौर ने ऐसा करने से मना कर दिया तो कानूनी तौर पर शर्त पूरी न होने कारण उन्होंने गोल्ड वापस न देने की बात कही। अब मृतक जसवंत सिंह के दो लड़के जो विदेश में रहते हैं, उनकी पावर ऑफ अटॉर्नी आने पर उनकी माता मनजीत कौर को गोल्ड वापस कर दिया जाएगा।