फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   किसानों को लुभाने में लगी प्राईवेट कंपनियां, लाऊड स्पीकरों की तेज आवाज से आमजन परेशान

किसानों को लुभाने में लगी प्राईवेट कंपनियां, लाऊड स्पीकरों की तेज आवाज से आमजन परेशान

Sat, 25 Nov 2017 12:30 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
किसानों को लुभाने में लगी प्राईवेट कंपनियां, लाऊड स्पीकरों की तेज आवाज से आमजन परेशान
स्पीकरों की तेज आवाज से आमजन परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद।
कस्बे और क्षेत्र में निजी कंपनियों द्वारा बनाई गई दवाइयों के साथ ही अन्य सामान के विज्ञापन के लिए वाहनों पर लगे लाउड स्पीकरों की तेज आवाज से आमजन परेशान है। गुरदेव सिंह, निर्मल सिंह, धर्म सिंह धगडौली, अश्वनी कुमार, लाभ सिंह आदि ने कहा कि गेहूं में खरपतवार नाशक दवाइयों और गेहूं की अन्य दवाइयों के विज्ञापन के लिए इस समय सभी कंपनियां अलग-अलग तरीके अपना रही हैं। इन विज्ञापनों के लिए कंपनियां वाहनों पर लाउड स्पीकर लगाकर और स्पीकरों की तेज आवाज से विज्ञापन कर रही हैं। लाउड स्पीकरों की आवाज इतनी अधिक होती है, कि उसकी आवाज से पढ़ने वाले बच्चे और बीमार परेशान हो रहे हैं। ऐसा विज्ञापन करने वाले अधिकतर लोगों के पास लाउड स्पीकर से विज्ञापन करने की अनुमति तक नहीं है। नियमानुसार, लाउड स्पीकर से विज्ञापन करने के लिए एसडीएम की अनुमति जरूरी होती है। लोगों ने प्रशासन से इस तरह के वाहनों पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। एसडीएम पिहोवा पूजा चांवरिया का कहना है कि अभी उनके पास इस संदर्भ में कोई शिकायत नहीं आई है। फिर भी वे मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच कराएंगी। कोई नियमों का उल्लंघन करता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed