फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   17 students enrolled in Panchakarma certificate course

पंचकर्म सर्टिफिकेट कोर्स में 17 विद्यार्थियों का हुआ दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
17 students enrolled in Panchakarma certificate course
श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के राजकीय महाविद्यालय एवं अस्पताल में बृहस्पतिवार को पंचकर्म में सर्टिफिकेट कोर्स के लिए काउंसलिंग हुई, जिसमें वरीयता सूची आधार पर 17 अभ्यर्थियों को दाखिला दिया गया है। एक वर्ष के पंचकर्म कोर्स के लिए 51 विद्यार्थियों ने ऑफलाइन माध्यम से फार्म भरा था, जिसमें से 31 ने उपस्थिति दर्ज कराई। ये जानकारी श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं अस्पताल के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र खुराना ने दी
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक वर्ष का पंचकर्म सहायक का सर्टिफिकेट कोर्स पिछले वर्ष शुरू किया गया था। साल 2022-23 सत्र की पहली काउंसलिंग में 17 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। सभी अभ्यर्थियों का दाखिला मेरिट सूची के आधार पर दस्तावेज सत्यापन के बाद ही किया गया है। उन्होंने बताया कि पंचकर्म में सहायक के सर्टिफिकेट कोर्स की महाविद्यालय में 20 सीटें हैं। पहले दौर की काउंसलिंग के बाद तीन सीटें रिक्त हैं। दूसरी काउंसलिंग की तिथि दाखिला कमेटी द्वारा जल्द जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed