फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   रात को झमाझम हुई बारिश, थानेसर में सबसे अधिक 14 एमएम

रात को झमाझम हुई बारिश, थानेसर में सबसे अधिक 14 एमएम

Sun, 03 Mar 2019 11:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
रात को झमाझम हुई बारिश, थानेसर में  सबसे अधिक 14 एमएम

विज्ञापन
रात भर झमाझम बारिश ने बढ़ाई परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। शनिवार रात को भी जिला भर में झमाझम बारिश हुई। लगातार दूसरे दिन बारिश होने से कई क्षेत्रों में पानी भर गया जबकि तेज बारिश की आशंका से किसानों में गहरी चिंता बनी रही। जिला में सबसे अधिक बारिश थानेसर में 14 एमएम दर्ज की गई जबकि बाबैन में 13 एमएम, शाहाबाद में 9 एमएम, लाडवा में 7 एमएम, पिहोवा में 7 एमएम व इस्माईलाबाद में 5 एमएम बारिश दर्ज की गई। बता दें कि शुक्रवार को ही मौसम बदल गया था और शनिवार को दिन भर बूंदाबादी रही। रात करीब 8 बजे ही तेज बारिश शुरू हुई जो अध्य रात्रि तक रुक-रुक कर होती रही। हालांकि बारिश से जिला में कहीं पर भी गेहूं की फसल में नुकसान की सूचना अधिकारियों के पास नहीं पहुंची, लेकन किसानों में तेज बारिश व हवाओं की आशंका के चलते गहरी चिंता बनी रही। किसानों का कहना है कि वर्तमान में गेहूं की अधिकतर फसल अनाज ले चुकी है और तेज बारिश व हवाएं आते ही फसल गिर जाएगी, जिसमें भारी नुकसान हो सकता है। वहीं बारिश का पानी खेतों में जमा हुआ तो भी फसल में नुकसान होगा। वहीं कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ कर्मचंद का कहना है कि अभी बारिश से गेहूं की फसल में फायदा है। अभी बारिश तेज नहीं हुई है और न ही फसल गिराने जैसी तेज हवाएं चली है। किसानों को खेतों में लगातार निगरानी बनानी चाहिए और तेज बारिश होती है तो खेत से पानी निकासी का प्रयास करें। वहीं रविवार दिन भर मौसम साफ रहने से किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed