{"_id":"5a53beae4f1c1b36198b58bd","slug":"161515437742-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिहोवा से शुरू हुआ जिला स्तरीय पॉलिथीन व प्लास्टिक मुक्त अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिहोवा से शुरू हुआ जिला स्तरीय पॉलिथीन व प्लास्टिक मुक्त अभियान
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलिथीन और प्लास्टिक जीवन के लिए हानिकारक : डीसी
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
जिला भर में पॉलिथीन और प्लास्टिक मुक्त अभियान की शुरुआत सोमवार को डीसी सुमेधा कटारिया ने पिहोवा से की। उन्होंने कहा कि अपने आस-पास के परिवेश को पॉलिथीन ओर प्लास्टिक मुक्त करने का अभियान जीवन से जुड़ा है। इस अभियान में हम सभी को गंभीरता और ईमानदारी से कार्य करना होगा।
बीडीपीओ कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीसी ने कहा कि पिहोवा तीर्थ नगरी के लोगों ने हमेशा सामाजिक कार्यों में भाग लिया है। खुले में शौच मुक्त अभियान में पिहोवा की सभी ग्राम पंचायतों ने सराहनीय कार्य किया। अब ओडीएफ से आगे पूरे जिले को पॉलिथीन और प्लास्टिक मुक्त बनाना है। पूरे जिले के सभी गांवों को प्लास्टिक और थर्मोकॉल मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। किसी भी सामाजिक सरोकार से जुड़े अभियान को जन भागीदारी के बिना पूरा नहीं किया जा सकता। इस अभियान को पूरा करने के लिए 100 दिन का लक्ष्य रखा गया है। 30-30 दिन बाद इस अभियान का आकलन किया जाएगा। 100 दिन के बाद सभी गांवों में आकलन होगा। अभियान को कामयाब बनाने के लिए सभी को अपनी मानसिकता में परिवर्तन लाना होगा। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त धर्मबीर सिंह ने कहा कि पूरे जिले को पॉलिथीन मुक्त करना है। इस मौके पर सीएमजीजीए निलांजना, नगरपालिका प्रधान अशोक सिंगला, ब्लाक समिति चेयरमैन सुनीता देवी, इकबाल चंद शर्मा, रामधारी शर्मा, तहसीलदार चेतना चौधरी, नायब तहसीलदार राजेंद्र रोहिल्ला, बीडीपीओ प्रेम सिंह, पीओ भूषण पाल, एसडीओ वीरेंद्र चौहान, एसईपीओ ईश्वर सिंह आदि उपस्थित थे।
विजिलेंस कमेटी होगी गठित
उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक गांव में पॉलिथीन और प्लास्टिक मुक्त अभियान की सफलता के लिए विजिलेंस कमेटियां गठित की जाएंगी। ये आमजन को पॉलिथीन और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित करेंगी। इस विषय से जुड़े विशेषज्ञ ग्रामवासियों को पॉलिथीन और प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के साथ ही उसे रोकने के उपायों के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
पंच सरपंच से महोत्सव के लिए आह्वान
उपायुक्त ने सभी जन प्रतिनिधियों को सरस्वती महोत्सव में पहुंचने का आह्वान किया। कहा कि यह महोत्सव पिहोवा नगरी में पहली बार हो रहा है। इसमें लगभग 15 राज्यों के नामी शिल्पकार आएंगे। देश की 109 नदियों के जल से अभिषेक किया जाएगा। महा आरती का आयोजन होगा। उपायुक्त ने सरस्वती महोत्सव की तैयारियों को लेकर सरस्वती तीर्थ का दौरा किया और अधिकारियों को निर्देश दिए।