{"_id":"59e2589d4f1c1bcf538b7657","slug":"161508006045-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महत्वपूर्ण मुद्दों और समस्याओं को सार्थक ढंग से उठा रहा मीडिया : राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महत्वपूर्ण मुद्दों और समस्याओं को सार्थक ढंग से उठा रहा मीडिया : राज्यमंत्री
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महत्वपूर्ण मुद्दों और समस्याओं को सार्थक ढंग से उठा रहा मीडिया : राज्यमंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि देश और प्रदेश में महत्वपूर्ण मुद्दों और समस्याओं को उठा कर मीडिया अहम भूमिका निभा रहा है। इस कारण मौजूदा दौर में मीडिया का महत्व और भी बढ़ गया है। मीडिया में प्रकाशित महत्वपूर्ण मुद्दों और समस्याओं पर यदि नेता और प्रशासनिक अधिकारी सहनशीलता से विचार करें, तो निश्चित तौर पर चहुंमुखी विकास होगा।
वे शनिवार को मीडिया वेलफेयर क्लब कुरुक्षेत्र द्वारा नीलकंठी यात्री निवास में आयोजित दिवाली मिलन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इससे पहले क्लब के प्रधान बाबूराम तुषार, महासचिव जसबीर सिंह दुग्गल, अशोक यादव, बृजेश द्विवेदी, संजीव राणा, विशाल जोशी, विनोद मेहला और राकेश नरूला ने राज्यमंत्री का स्वागत किया। राज्यमंत्री ने बताया कि पिछले दिनों प्रदेश के पत्रकार संगठनों ने मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुख मांगें रखी थीं। इन पर सीएम ने सहमति जताई है। इस कारण प्रदेश भर में कार्यरत 60 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के सभी पत्रकारों को पेंशन योजना में शामिल किया जा रहा है। इस मौके पर ब्लॉक समिति थानेसर के चेयरमैन देवीदयाल शर्मा घराड़सी ने वर्तमान में मीडिया के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में क्लब के सचिव मुकेश शर्मा, राजकुमार वालिया, जेएस सोलखे एडवोकेट, जरनैल सिंह रंगा, सरबजोत सिंह सरब, सुखबीर सैनी, सतविंद्र सिंह, सुनील वधवा, मुनीष मुंडे और राजकुमार कौशिक ने चेयरमैन का स्वागत किया। विशिष्ठ अतिथि भाजपा जिला प्रधान धर्मवीर मिर्जापुर ने कहा कि पत्रकार विषम परिस्थितियों में काम करते हुए अहम मुद्दों को उजागर करते हैं। इसलिए सरकार को उनके हितों की रक्षा करनी चाहिए।