{"_id":"5941829b4f1c1bcc538b46f0","slug":"161497465499-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबीसी ने सदा अति पिछड़ों के हक पर डाला डाका : रामकिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओबीसी ने सदा अति पिछड़ों के हक पर डाला डाका : रामकिशन
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशन सैन ने कुरुक्षेत्र में अति पिछड़े वर्ग के नेताओं के साथ प्रदेश के राजनैतिक हालात पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि यूपी के विधानसभा चुनाव ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अति पिछड़ा वर्ग राज को बदलने में अहम साबित हो सकता है। उन्हाेंने कहा कि आज तक अति पिछड़े वर्ग को कुछ नहीं मिला है। इस वर्ग के हक को इसी वर्ग में ऊपर की श्रेणी में आने वाले लोगों ने हड़प लिया है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर प्रजापति ने बताया कि अब अति पिछड़ा वर्ग एकजुट हो गया है। मोर्चा हरियाणा सरकार से मांग करता है कि पंचायत राज और निकायों में श्रेणी विभाजन कर 27 प्रतिशत कोटा लागू करें। जो पार्टी हमें राजनैतिक हिस्सेदारी देगी, उसी के साथ हिस्सेदार के रूप में समाज तालमेल करेगा। इस मीटिंग में मुख्यत: राष्ट्रीय महासचिव राजबीर कश्यप (एडवोकेट), प्रदेश महासचिव मा कल्याण सिंह, दरियाव सिंह कश्यप, कृष्ण रोहिल्ला, राजबीर जोगी, नंदकिशोर बघेल, गंगा सिंह कश्यप, बलवान बैरागी, महावीर सैन, एडवोकेट नवीन कश्यप, राजमल पांचाल, डा0 गोविन्द लाल खेड़ली, रमेश धीमान आदि उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि मोर्चा 8 जुलाई को जन्तर-मन्तर पर प्रदर्शन कर जन जागृति यात्रा शुरू करेगा जो फरीदाबाद से शुरू होकर प्रदेश के सभी 90 विधान सभाओं में होती हुई 4 नवंबर को बहादुरगढ़ में विशाल नव निर्माण रैली के रूप में सम्पन्न होगी।