{"_id":"62b37c8307ec4c4497640834","slug":"16-cases-of-corona-came-in-one-day-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1123600150","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में कोरोना के 16 केस आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में कोरोना के 16 केस आए सामने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जिले में तीन माह बाद बुधवार को कोरोना के एक साथ 16 केस सामने आए हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिले में अब कुल एक्टिव केसों का आंकड़ा 35 हो चुका है। इनमें से 32 को होम आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि तीन को अस्पताल में दाखिल किया गया है। उधर एक व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि अभी तक लिए गए 735086 सैंपलों में से 707821 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। बुधवार को अलग-अलग स्थानों से कुल 465 सैंपल लिए गए, जिसमें आरटी पीसीआर के 300 और रैपिड एंटीजन के 165 सैंपल शामिल हैं। जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.39 और सैंपल पॉजिटिव रेट 3.66 पर है। इस प्रकार अब जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 35 है। बुधवार को 16 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है और एक व्यक्ति को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है।
अब तक कुल 26919 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं और 398 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। उधर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा सिंह ने कहा कि लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शेड्यूल जारी किया जा रहा है, जिसके अनुसार वीरवार को 57 स्थानों पर वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई जाएगी। वहीं 12 से 14 वर्ष के बच्चों 49 व 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 50 जगहों पर डोज लगेगी।