फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   15376 cases settled in National Lok Adalat

Kurukshetra News: राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए 15376 मामले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
15376 cases settled in National Lok Adalat
कुरुक्षेत्र। लोक अदालत।
कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला कोर्ट परिसर, शाहाबाद व पिहोवा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिनमें रखे गए 19797 मामलों में से 15376 मामलों का मौके पर निपटारा किया गया। इन मामलों में पांच करोड़ 85 लाख 93 हजार 296 रुपये का मुआवजा देने के आदेश पारित किए गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निपटारा करने के उद्देश्य से विद्वान प्रधान न्यायाधीश हरलीन ए. शर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दवेन्द्र, न्यायिक मजिस्ट्रेट रेणु बाला, न्यायिक मजिस्ट्रेट गिर्राज सिंह, उप-मंडल न्यायिक मजिस्ट्रेट अनीता रानी, उप-मंडल न्यायिक कपिल, स्थायी लोक अदालत के उप-अध्यक्ष प्रवीन गुप्ता की अध्यक्षता में बेंच का गठन किया गया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन बैंचों के पास प्री-लिटिगेशन के 10779 मामलों में से 9121 का निपटारा किया गया और इन केसों में नौ लाख 74 हजार 379 रुपये की सेटेलाइट के आदेश पारित हुए। अदालतों में लंबित मामलों में 9018 मामलों में से 6255 मामलों का निपटारा मौके पर किया गया। इन मामलों में पांच करोड़ 76 लाख 18 हजार 917 रुपये की राशि की सेटेलमेंट के आदेश पारित हुए। इस लोक अदालत में कुल 19797 मामलों में से 15376 मामलों का निपटारा किया गया। इन मामलों में पांच करोड़ 85 लाख 93 हजार 296 रुपये की राशि की सेटलमेंट करने के आदेश पारित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed