फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   रेहड़ी-खच्चर लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता

रेहड़ी-खच्चर लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता

Tue, 29 May 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
रेहड़ी-खच्चर लेकर सड़कों पर उतरे  कांग्रेस कार्यकर्ता
रेहड़ी-खच्चर के साथ सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। भाजपा सरकार में निरंतर बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों व लगातार सामने आ रहे भ्रष्टाचार के मामलों के विरोध में सोमवार को कांग्रेसी कार्यकर्ता रेहड़ी-खच्चर के साथ सड़कों पर उतरे। कांग्रेस भवन से लेकर जिला सचिवालय तक रेहड़ी-खच्चर के साथ जुलूस निकाला तो वहीं कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। जहां राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन डीआरओ चांदी राम को सौंपा। हरियाणा कांग्रेस कमेटी के महासचिव पवन गर्ग के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुबह ही कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए, जहां खच्चर गाड़ियों में कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस भवन से लेकर लघु सचिवालय तक विरोध प्रदर्शन करते हुए पहुंचे।
महासचिव पवन गर्ग ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें लगातार कम हो रही है, लेकिन भारत ही एक ऐसा देश है जहां पर तेल के भाव आसमान को छू रहे है। पिछले 14 दिनों से लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है, जिसके कारण आम आदमी की कमर टूट गई है। जहां हमारे पड़ोसी देशों में पेट्रोल व डीजल के रेट 41 प्रतिशत कम है तो वहीं भारत में बढ़ते भावों पर लगाम लगाने में सरकार नाकाम रही है। सरकार नए-नए टैक्स लगाकर अपनी जेबें भर रही है ,जिसका खामियाजा आमजन को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि श्रीलंका भारत से पेट्रोल खरीदता है वहां पर भी भारत से 50 प्रतिशत रेट कम है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार से आम आदमी का विश्वास समाप्त हो चुका है। अब आम जन पुन: कांग्रेस राज को याद कर रहा है। पेट्रोल-डीजल के रेट इतने पिछली सरकारों में नहीं बढ़े जितने मोदी राज में पिछले 5 माह में बढ़ गए है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार से सभी वर्ग दुखी है और अब इस पार्टी को अगले चुनाव में सत्ता से चलता कर दिया जाएगा। इस अवसर पर मेहर सिंह रामगढ़, राय साहब शर्मा, सतीश बतान, दर्शन खन्ना,
विज्ञापन
विज्ञापन

उजागर सिंह, पृथ्वी सिंह तुर्क, रामपाल बारना, जगपाल सिंह बनवाला, रोहित गर्ग, जगदीप शर्मा, सत्या शर्मा, राजरानी मंडल, अर्जुन दास, शमेशर सिंह, राजकुमार मित्तल, विनोद सेखड़ी, पृथ्वी सिंह पूर्व सरपंच, प्रदीप रोहिल्ला, विनोद शर्मा, जगदीश चंद्र, विनोद गुप्ता, रिखीराम, नरेश गोस्वामी, एडवोकेट वीरेंद्र कुमार गर्ग, एडवोकेट जसविंद्र पाल, एडवोकेट दीपक शर्मा, एडवोकेट विवेक गर्ग, एडवोकेट परीक्षित सिंगला, एडवोकेट अश्वनी गुप्ता, एडवोकेट बलबीर प्रताप, एडवोकेट होशियार नरवाल, रामशरण रंगा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बॉक्स
तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध में भी एकजुट नहीं हो पाए कांग्रेसी
पेट्रोल व डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से जहां हर आम व्यक्ति भी त्राहि-त्राहि कर रहा और इसका असर दूसरी वस्तुओं पर भी पड़ता दिखाई देने लगा है। इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता आम लोगों की आवाज उठाने के लिए एकजुट नहीं हो पाए। पार्टी प्रदेश महासचिव पवन गर्ग के नेतृत्व में जहां रेहड़ी-खच्चर लेकर सड़कों पर जुलूस निकाला गया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया वहीं इस दौरान कांग्रेस के दूसरे गुटों से जुड़े कार्यकर्ता नदारद रहे। आम जन के मुद्दों को लेकर भी कांग्रेस की गुटबाजी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed